scriptउपचुनाव से पहले भाटपाड़ा में भडक़ी हिंसा | bhatpara again on boil car torched in violence | Patrika News

उपचुनाव से पहले भाटपाड़ा में भडक़ी हिंसा

locationकोलकाताPublished: May 18, 2019 11:17:01 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

फायरिंग, बमबाजी, आगजनी
शनिवार की शाम को आर्यसमाज मोड़ के पास फायरिंग व बमबाजी
ज्योतिप्रिय मल्लिक ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया

bhatpara violence

उपचुनाव से पहले भाटपाड़ा में भडक़ी हिंसा

कोलकाता.

उपचुनाव से एक दिन पहले शनिवार की रात उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हिंसा भडक़ गई। शनिवार की शाम को आर्यसमाज मोड़ के पास फायरिंग व बमबाजी के आरोपों के बाद दो कारों में आग लगा दी गई। हिंसा के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की खबर पाकर जगदल पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। इस हिंसा के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता व बैरकपुर से पार्टी के उम्मीदवार रहे अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर ङ्क्षहसा भडक़ाने का आरोप लगाया है। सिंह के मुताबिक वह आर्य समाज मोड़ से गुजर रहे थे। उसी समय एक के बाद एक ४ बार फायरिंग हुई। गोली चलने की आवाज से अफरा तफरी मच गई। सिंह ने मुताबिक कमारहाटी नगरपालिका के स्टीकर लगे वाहन में आए बाहरी लोगों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की फायरिंग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बार बार चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद भी बाहरी लोगों को इलाके में आकर हिंसा फैलाने का प्रयास जारी है। उन्होंने आरोप लगाया की फायरिंग करने वाले लोग तृणमूल कांग्रेस के ही करीबी है। इस घटना में पुलिस की ओर से कोई बयान नही है। राज्य के खाद्य मंत्री व उत्तर तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मल्लिक ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने भाजपा पर हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया है। मल्लिक के मुताबिक मिल इलाकों में बाहरी लोगों को इक_ा कर रखा गया है। जो समय समय पर हिंसा फैला रहे हैं।
इधर, चुनाव की पूर्व संध्या पर भडक़ी हिंसा के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है। बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाटपाड़ा विधानसभा का उपचुनाव विधायक अर्जुन सिंह के इस्तीफे से खाली हुआ है। अर्जुन सिंह के पुत्र पवन सिंह भाजपा के व तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा यहां से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अर्जुन सिंह पहले तृणमूल कांग्रेस में थे। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो