scriptबंगाल: पटाखा फैक्ट्री में 3 धमाके, आग, 1 मरा, 13 घायल | Bengal: Three blasts in cracker factory, 1 dead, 13 wounded | Patrika News

बंगाल: पटाखा फैक्ट्री में 3 धमाके, आग, 1 मरा, 13 घायल

locationकोलकाताPublished: Oct 07, 2018 10:51:13 pm

– लोगों ने फैक्ट्री मालिक के घर पर किया हमला, पुलिस से भिड़े
– सोनारपुर: पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, किया लाठीचार्ज

Kolkata

बंगाल: पटाखा फैक्ट्री में 3 धमाके, आग, 1 मरा, 13 घायल

कोलकाता
दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के गोविंदपुर इलाके में रविवार दोपहर तीन धमाके के बाद पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। विस्फोट में 1 जने की मौत हो गई, 13 लोग जख्मी हो गए। घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि देवाशीष सरदार (21) की मौत हुई है। जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। आसपास के कई घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। कुछ घरों की दीवारों में हल्की दरार पड़ गई। घटना से भडक़े लोगों ने फैक्ट्री मालिक के घर में तोडफ़ोड़ की। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंची तो भडक़े लोग पुलिस पर टूट पड़े। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तथा लाठीचार्ज किया। पुलिस की लाठी से कई लोगों के घायल होने की खबर है।

फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

स्थानीय लोगों में फैक्ट्री मालिक के प्रति भारी रोष है। लोगों ने उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक तरुण बनर्जी को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री का काम तरुण का बेटा देखता था। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है
kolkata
एक के बाद 1 जोरदार धमाके
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोपहर लगभग 12:45 बजे जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद एक के बाद 3 धमाके हुए। फैक्ट्री में आग लग गई। चारों ओर काला धुआं भर गया। घटना की खबर पाकर तीन दमकलें घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
Kolkata
1 किमी तक खिड़कियों के कांच टूटे

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की गंूज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। लगभग 1 किलोमीटर दूर तक के मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गए। पासपास के कुछ घरों की दीवारों में दरार पड़ गई है। फैक्ट्री की टीन एवं टाली की छत उड़ गई। स्थानीय लोगों का संदेह है कि फैक्ट्री में बम रखा हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो