script

Auto driver proviso woman police : ऑटो चालक ने की महिला पुलिस कर्मी से छेडख़ानी

locationकोलकाताPublished: Jul 15, 2019 04:18:49 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

-100 डायल पर पीडि़ता ने की शिकायत

Auto driver robbed woman

Auto driver robbed woman


कोलकाता(Kolkata)
दक्षिण कोलकाता (( South Kolkata) में शनिवार रात ( Saturday Night) महिला पुलिस कर्मी ( Women Police) से छेडख़ानी करने के आरोप में पुलिस ने एक ऑटो चालक (Auto Driver) को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम तपन दत्ता है। पीडि़ता ने 100 डायल पर फोन कर छेडख़ानी की शिकायत दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर (रानीकुटी) लौटने के लिए गरिया -टॉलीगंज रूट के ऑटो में सवार हुई थीं। महिला के मुताबिक ऑटो में वह अकेली यात्री थी। ऑटो चालक टॉलीगंज ट्राम डिपो न जाकर मोड़ पर ही रूक गया। महिला ने डिपो तक चलने को कहा। लेकिन वह नहीं गया उल्टे वह बदसलूकी व छेडख़ानी करने लगा। उस समय रात के 10 बज रहे थे। महिला ने 100 डायल पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। लाल बाजार (LalBazar Police HQ) से खबर पाकर रीजेंट पार्क थाने (Regent park PS) की पुलिस पीडि़ता के घर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली और देर रात को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी हुई छेडख़ानी की शिकार
दक्षिण कोलकाता में शनिवार रात एक किशोरी भी छेडक़ानी की शिकार हुई है। वह गरफा (Garfa PS) से ट्यूशन पढक़र घर लौट रही थी। उसी समय एक मनचले में उससे छेडख़ानी है। पुलिस ने इस मामले में अभिजीत पाल नामक युवक को गिरफ्तार(Arrest) किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो