scriptमहिला के अपहरण का प्रयास, तीन गिरफ्तार | Arrested for kidnapping woman, three arrested | Patrika News

महिला के अपहरण का प्रयास, तीन गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 29, 2019 02:36:35 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

इलाके के तीन युवक लगातार उस पर बुरी नजर रखे हुए थे।

kolkata west bengal

महिला के अपहरण का प्रयास, तीन गिरफ्तार

बनगांव . उत्तर 24 परगना के बनगांव थानान्तर्गत एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए अपहरण का प्रयास करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम गौतम साधुखां, सुमन मण्डल तथा अघ्र्य बंद्योपाध्याय है। तीनों ही बनगांव के पाइकपाड़ा व छयघडिय़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडि़ता का पति पेशे से चालक है। इसलिए अकसर ही उसे बाहर रहना पड़ता है। इलाके के तीन युवक लगातार उस पर बुरी नजर रखे हुए थे। वह गत मंगलवार की रात नौ बजे घर के पास एक मैदान में खड़ी होकर पति से फोन पर बात कर रही थी। अचानक ही तीनों उसे अपहृत करने का प्रयास करने लगे उसका वीडियो भी बनाया। महिला के साहस के आग तीनों के कुत्सित प्रयास सफल नहीं हो पाए। आरोपियों ने उसकी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी भी दी। शनिवार को एक बार फिर तीनों ने उसके अपहरण का प्रयास किया। रविवार को उसने पति को सारी बात बताई और पति को साथ लेकर बनगांव थाने में शिकायत दर्ज की। रात को ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो