scriptसेना जवान ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या | army person killed from his own service revolver. | Patrika News

सेना जवान ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या

locationकोलकाताPublished: Mar 29, 2019 03:02:15 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना क्षेत्र के उज्जाल इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक सेना जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका नाम सागर गोडा (31) है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

सेना जवान ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या

दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना क्षेत्र के उज्जाल इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक सेना जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका नाम सागर गोडा (31) है। बीएसएफ के 119 नम्बर बटालियन का वह जवान ओडिशा के झिल्की इलाके का निवासी था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सागर हिली बीओपी के अधीन भारत-बांग्लादेश की सीमा से सटे उज्जला गांव में तैनात था। अचानक उसके साथियों ने फायरिंग की आवाज सुनी। वे तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां उसे खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए पाए। घटना की खबर पाकर उसके बटालियन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता के साथ उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त जवान ने इस दर्दनाक कदम को क्यों चुना? इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। एक ओर जहां बीएसफ के 119 नम्बर बटालियन के आला अधिकारी और हिली थाना की पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं घटना से अवगत होते ही मृतक का पूरा परिवार टूट गया है। वह अब भी इस बात का भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो