scriptनाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करनेवाले शिक्षक को मिली 10 साल की सजा | 10-year sentence awarded to minor student for rape | Patrika News

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करनेवाले शिक्षक को मिली 10 साल की सजा

locationकोलकाताPublished: Apr 19, 2019 03:06:25 pm

Submitted by:

Renu Singh

-13 साल बाद कृष्णनगर फास्ट टै्रक कोर्ट ने सुनाया फैसला

kolkata west bengal

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करनेवाले शिक्षक को मिली 10 साल की सजा

कोलकाता

लगभग 13 साल पहले एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले गृह शिक्षक को बुधवार को 10 साल की सजा सुनाई गई। छात्रा को सर्कस दिखाने के नाम पर शिक्षक उसे बाहर ले गया था और 10 दिनों तक उसके साथ यौनाचार किया था। शिक्षक के खिलाफ यह फैसला बुधवार को कृष्णनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने सुनाया। इतने लंबे समय के बाद मिले न्याय से पीडि़ता के घरवालों ने खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि देर ही सही, न्याय तो मिला। आरोपी शिक्षक को भारतीय दंड संविधान की धारा 376/ 363 व 366 के तहत फैसला सुनाया गया है। पीडि़ता के अधिवक्ता मंगलमय मुखोपाध्याय ने बताया कि 2006 के मई माह में यह घटना घटी थी। आरोपी शिक्षक रानाघाट की रहने वाली नाबालिग छात्रा को पढ़ाता था। रवीन्द्र जयंती के दिन शिक्षक उसके घर गया व उसे सर्कस दिखाने के नाम पर उसे बाहर ले गया। लगभग 10 दिन तक उसे एक घर में कै द कर रखा और उसके साथ यौनाचार किया। दस दिनों के बाद पुलिस ने किसी भी तरह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तबसे मामला कोर्ट में चल रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो