scriptसड़क हादसे में 1 की मौत, 3 घायल | 1 dead, 3 injured in road accident | Patrika News

सड़क हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

locationकोलकाताPublished: Jan 10, 2019 02:06:53 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

ईएमबाई पास: कैब चालक के झपकी लेने से हुआ हादसा

kolkata west bengal

सड़क हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

कोलकाता. ईएमबाई पास मेट्रोपोलिटन मोड़ पर बुधवार की सुबह कैब चालक के नियन्त्रण खोने पर सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। कैब चालक सहित तीन लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना कैब चलाक की झपकी लेने की वजह से हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मृतक का नाम सुधीर चक्रवर्ती है। वह सेक्टर फाइव में आईटी कम्पनी में काम करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना जोन के रूप में चिह्नित 20 रास्तों में ईएमबाई पास मेट्रोपोलिटन मोड़ भी शामिल है। बुधवार की भोर में सुधीर साल्टलेक सेक्टर फाइव स्थिति अपनी कम्पनी में काम करने के लिए जा रहा था। वह टालीगंज के रिजेंट पार्क का रहने वाला था। उसने एक कैब ली जिसमें पहले से ही दो यात्री सवार थे। चालक जैसे ही बाईपास स्थित मेट्रोपोलिटन मोड़ पर पहुंचा तो उसे झपकी आ गई और गाड़ी गार्डवाल से टकरा गई। जिसमें चालक सहित तीन लोगों को गम्भीर रूप से चोट लगी। उसी में सबसे अधिक सुधीर को चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक सहित दो यात्रियों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत बेहतर है। पुलिस का कहना है कि चालक ने मंगलवार की रात भर गाड़ी चलाई है जिसके कारण सम्भव है कि उसे झपकी आ गई होगी जिसके यह दुर्घटना घटी। गाड़ी की भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। हाल ही में एक फैशन डिजाइनर की दुर्घटना इसी जगह हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो