scriptअंबानी के नए बंगले में लगेगा राजस्थान के किशनगढ़ का मार्बल, अभिनेता ऋषि कपूर के बंगले के सामने मुंबई में बनवा रहे हैं नया बंगला | Anil ambani wife Visit Kishangarh Rajasthan For Marble For Bangalow | Patrika News

अंबानी के नए बंगले में लगेगा राजस्थान के किशनगढ़ का मार्बल, अभिनेता ऋषि कपूर के बंगले के सामने मुंबई में बनवा रहे हैं नया बंगला

locationकिशनगढ़Published: Sep 09, 2018 07:25:14 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

ambani

ambani

किशनगढ़ ।

भारत के मशहूर उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी के मुम्बई ब्रांदा पाली हिल में बनने वाले बंगले की किशनगढ़ का मार्बल रौनक बढ़ाएगा। पत्नी टीना अंबानी ने इसके लिए दो दिन से किशनगढ़ में रूकी और अलग अलग वैरायटी के इंडियन और इटालियन मार्बल को देखा।
हालांकि किसी मार्बल उद्यमी ने अधिकारिक रूप से मार्बल पत्थर बुक कराने की जानकारी नहीं दी है। लेकिन टीना अंबानी ने किशनगढ़ से ही मार्बल खरीदने की इच्छा जाहिर करना बताया जा रहा है। टीना अंबानी ने मार्बल पसंद करने और खरीदने के लिए दो दिन से किशनगढ़ में ठहरी और वह रविवार दोपहर को मुम्बई के लिए रवाना हो गई।
टीना अंबानी के साथ आए विक्रम जैन ने बताया कि उद्योग पति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अम्बानी, बहन भावना बैन मोतीवाला, मुम्बई के ऑकिटेक्ट शक्ति परमार और इनकी पुत्री देविका परमार समेत सात सदस्य निजी विमान में शनिवार दोपहर को उदयपुर से किशनगढ़ एयरपोर्ट उतरे और अजमेर रोड नेशनल हाइवे स्थित एक होटल में रूके।
टीना अंबानी ने बहन और ऑर्किटेक्ट के साथ रविवार सुबह मार्बल मंडी मेें कई बड़े नामी मार्बल फैक्ट्रियों में इंडियन और इटालियन मार्बल को देखा। जैन ने बताया कि टीना अंबानी ज्यादातर इंडियन मार्बल खरीदने में ही रूचि है और वह संभवत: इंडियन मार्बल ही खरीद करेंगी। टीना अम्बानी ने करीब 4-5 मार्बल गोदामों में मार्बल की अलग अलग वैरायटियां देखी।
ब्रांदा के पाली हिल क्षेत्र में फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के बंगले के सामने अनिल अंबानी अपना नया बंगला बनवा रहे है। इसके लिए करीब 25 से 30 हजार फीट मार्बल की जरुरत है और वह मार्बल पसंद करने और खरीदने के लिए ही किशनगढ़ आई है। टीना अंबानी अपने सभी सदस्यों के साथ दोपहर करीब 12.55 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से मुम्बई के लिए रवाना हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो