scriptकॉलेज में कार्यक्रम को लेकर विवाद, पुलिस ने छात्र नेता को मारा चांटा, मचा बवाल | PG collage khargone Controversy student leader | Patrika News

कॉलेज में कार्यक्रम को लेकर विवाद, पुलिस ने छात्र नेता को मारा चांटा, मचा बवाल

locationखरगोनPublished: Jan 16, 2019 10:26:05 pm

हाईप्रोफाइल ड्रामा: बाहरी लोगों के प्रवेश से हुआ था विवाद, पुलिस ने दिखाई सख्ती, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी

PG collage khargone Controversy student leader

कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर आपस में लड़ते छात्र नेता।

खरगोन.
शहर का पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर आयोजित परिचर्चा का आयोजन रखा गया था। यह कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब आयोजन में बाहरी व्यक्तियों को बुलाया गया। इसके चलत एबीवीपी और एनसएयआई नेता एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस से हुज्जत करने पर कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई पवन पांडे को गुस्सा आ गया और उन्होंने एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रजत डंडीर को दो थप्पड़ जड़ दिए और धक्के मारते हुए कॉलेज से बाहर कर दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत सांवले, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रांत दांगी की पुलिस से झपड़ हुई। यह वाक्या देख दूसरे छात्र भी हक्का-बक्का रह गए। घटना की जानकारी लगने के बाद छात्र नेता के समर्थन में खरगोन विधायक रवि जोशी भी पहुंच गए। उन्होंने यहां पुलिस के अधिकारियों से चर्चा करने के साथ एसआई के बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीओपी ग्लेडवीन एडवर्डकार, तहसीलदार आरसी खतेडिय़ा आदि मौजूद थे।
यह है मामला
एबीवीपी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को पीजी कॉलेज में परिचर्चा का आयोजन रखा गया था। जिसकी जानकारी लगने के बाद एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता भी पहुंच गए और आयोजन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आपत्ति दर्ज की। बाद में कॉलेज प्रबंधन ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि आयोजन को लेकर किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई। कार्यक्रम को इजाजत नहीं दी गई। यही से विवाद की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के विवादों में पडऩे से अतिथियों ने भी किनारा कर लिया।
ताड़बतोड़ जारी किया पत्र, बाहरी लोगों का प्रवेश रोका
इधर, विवाद बढऩे की स्थिति में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या शैल जोशी ने फोन पर प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा और एसडीएम से चर्चा कर मार्गदर्शन मांगा। जिनके निर्देश पर कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दी गई और लिखा गया कि कोई बाहरी स्टूडेंट अथवा वक्ता भाग नहीं ले सकता। मंच पर बैनर आदि नहीं लगा सकते। इस संबंध में ताबड़तोड़ पत्र जारी कर विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विवाद की आशंका में कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस को गेट पर तैनात किया गया। पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों को अंदर घुसने नहीं दिया। विद्यार्थियों के आईडी कार्ड देखकर अंदर जाने दिया।
सरकार के दबाव में कार्यक्रम रोकने का आरोप
एबीवीपी के विभाग संयोजक सचिन पाठक ने बताया कि हमने आयोजन के लिए आठ दिन पहले प्राचार्य से चर्चा की थी। तब कहा गया कि स्थानीय कार्यक्रम में परमिशन की जरुरत नहीं है। वहीं मंगलवार शाम को फोन कर बताया जाता है कि आपकी अनुमति निरस्त कर दी गई हैं है। पाठक ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में कॉलेज प्रबंधन और पुलिस द्वारा कार्यक्रम रोका गया। जिस पर एबीवीपी ने आक्रोश जताया। गेट के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की। सामूहिक वंदेमातरम् गान किया।
कार्ड पर कैसे छप गया प्राचार्य का नाम
एनएसयूआई के रजत डंडीर ने कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल उठाते हुए कॉलेज प्रबंधन को भी जिम्मेदार बतााया। डंडीर ने कहा कि आयोजन के अनुमति नहीं थी, तो कैसे प्राचार्य का नाम कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में बतौर अतिथि छापा गया।
अनुमति नहीं दी
कॉलेज प्रबंधन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। बाद में स्थानीय विद्यार्थियों की मांग पर सशर्त अनुमति दी गई। विवाद न हो इसके लिए पुलिस को बुलाया गया।

शैल जोशी, प्रभारी प्राचार्या पीजी कॉलेज
विवाद कर रहे थे
छात्र नेता आपस में विवाद कर रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया। कुछ बाहरी स्टूडेंट घुस आए थे। पुलिस से ही हुज्जत करने लगे। इसलिए बलपूर्वक बाहर निकाला गया।

पवन पांडे, एसआई कोतवाली
जानकारी ली
महापुरुषों के सम्मान में आयोजित कार्यकम का विरोध नहीं है। बाहरी छात्रा के प्रवेश को लेकर आपत्ति थी। छात्र की सूचना पर कॉलेज पहुंचा था। कॉलेज प्रबंधन व पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर जांच कराने के निर्देश दिए।
रवि जोशी, विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो