scriptपिता गरीबी में देश के लिए नहीं खेल पाया, अब बेटी करेगी देश का करेगी प्रतिनिधित्व | woman wrestler Maduri Jaghdesh Patel Khandwa Full Profile | Patrika News

पिता गरीबी में देश के लिए नहीं खेल पाया, अब बेटी करेगी देश का करेगी प्रतिनिधित्व

locationखंडवाPublished: Jul 19, 2019 04:00:17 am

खंडवा जिले की बोरगांव खुर्द की 15 वर्षीय माधुरी पटेल विश्व कुश्ती कैडेट प्रतियोगिता (world wrestling championships) में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

woman wrestler Maduri Jaghdesh Patel Khandwa Full Profile

woman wrestler Maduri Jaghdesh Patel Khandwa Full Profile

खंडवा. कुश्ती में खंडवा का नाम फिर सुर्खियों में है। खंडवा जिले की 15 वर्षीय बेटी विश्व कुश्ती कैडेट प्रतियोगिता (world wrestling championships) में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। जिले के छोटे से गांव बोरगांव खुर्द की रहने वाली महिला पहलवान माधुरी पटेल का चयन गुरुवार को विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने लखनऊ में जूनियर एवं कैडेट महिला पहलवानों का ट्रायल लिया। इसमें खंडवा की माधुरी पटेल भी शामिल हुई। माधुरी ने गुजरात की टीम से ट्रायल में शामिल हुई छात्रा को पराजित कर जीत दर्ज कर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। यह प्रतियोगिता 29 जुलाई से बुल्गारिया में शुरू होगी। जिला कुश्ती संघ का कहना है कि माधुरी जिले की पहली खिलाड़ी होगी, जो विश्व कुश्ती कैडेट प्रतियोगिता में भारत की टीम के साथ शामिल होगी। 15 वर्षीय माधुरी पटेल खंडवा जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर बोरगांव खुर्द की रहने वाली है। पिता जगदीश पटेल ने बताया वे भी युवा अवस्था में पहलवानी करते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने से उन्होंने इसे पेशे के रूप में नहीं अपनाया। पर उन्होंने अपने बच्चों को पहलवान बनाने का मन में ठान लिया। मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाया और पहलवानी सिखाई। माधुरी का बड़ा भाई प्रमेश पटेल भी कुश्ती का नेशनल खिलाड़ी है। वह पंजाब में विध्या भारती से नेशनल खेल चुका है।
पांच साल में जीते चार नेशनल मेडल
पिता ने बताया 5 साल पहले माधुरी ने कुश्ती में प्रवेश किया। वे जिला कुश्ती संघ में उसने कुश्ती की प्रैक्टिस की है। पांच साल में माधुरी ने 4 नेशनल मेडल जीत चुकी है। इसके अलावा स्टेट में 15 से ज्यादा गोल्ड, कांस्य व अन्य मेडल जीती है। वह मप्र कुश्ती एकेडमी भोपाल में 3 साल से प्रैक्टिस और कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रही है। पिछले दो माह से लखनऊ में शिविर में प्रशिक्षिण ले रही है।
कामनवेल्थ में अर्पणा हो चुकी है शामिल
जिला कुश्ती संघ सचिव रघुनाथ पांजरे ने बताया कुश्ती में खंडवा का नाम आगे रहा है। हरसूद तहसील के सोनखेड़ी की किसान की बेटी अर्पणा विश्नोई कॉमनवेल्थ गेम खेल चुकी हैं। विश्व कुश्ती में माधुरी पटेल जिले की पहली लडक़ी है।
जिला कुश्ती संघ की अहम भूमिका
पिता जगदीश पटेल ने बताया माधुरी को इस मुकाम तक पहुंचाने में जिला कुश्ती संघ का अहम भूमिका है। संघ के जिला अध्यक्ष मंगल यादव, सचिव रघुनाथ पांजरे व अन्य लोगों ने मदद की है। इस उपलब्धि पर सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, जिला खेल अधिकारी, महापौर सुभाष कोठारी, संघ अध्यक्ष यादव, समाजसेवी सुनील जैन, हीरालाल यादव, प्रकाश पहलवान, रूपा यादव, ऋषि सोनकर, राजेन्द्र पांजरे, कुश्ती कोच धीरज यादव और कुश्ती प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो