scriptKhandwa Accident – बेकाबू हुई शादीवाली कार, दो की मौत, पुलिया में जा गिरी दुल्हन की भी हालत गंभीर | Khandwa Accident— Bride injured in car accident | Patrika News
खंडवा

Khandwa Accident – बेकाबू हुई शादीवाली कार, दो की मौत, पुलिया में जा गिरी दुल्हन की भी हालत गंभीर

Khandwa Accident— Bride injured in car accident हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। कार सवार दुल्हन भी बुरी तरह घायल हो गई।

खंडवाMay 07, 2024 / 06:58 pm

deepak deewan

Khandwa Accident— Bride injured in car accident

Khandwa Accident— Bride injured in car accident

Khandwa Accident- Bride injured in car accident – एमपी के खंडवा में एक तेज रफ़्तार कार बेकाबू हो गई। कार, बाइक सवारों को ​टक्कर मारते हुए पुलिस में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। कार सवार दुल्हन भी बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक को टक्कर मारने के बाद दुल्हन और उनके रिश्तेदारों से भरी कार पलट गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार और दुल्हन के रिश्तेदार की मौत हो गई।
कालमुखी राजपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया पर वहां पलंग खाली नहीं मिले। सभी घायलों को जमीन पर लेटाकर उनका उपचार किया गया। घायलों में दुल्हन के साथ कई महिलाएं व बच्चे भी हैं।
यह भी पढ़ें—आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ईडब्ल्यूएस के लिए अनारक्षित में से 10 प्रतिशत कोटा

पुलिस के अनुसार कांकरिया के कुछ लोग वाहन क्रमांक एमपी 09 एफए 3668 से बवड़े लेने जमनिया गए थे। दुल्हन भी इसी वाहन में सवार थी।वापस लौटते समय तेज रफ्तार वाहन बेकाबू हो गया और एक बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे जाकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार रोशनपुरा के रमेश पुत्र गूंगा की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल बलिराम पुत्र दशरथ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कालमुखी राजपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। वाहन में दुल्हन और उसके परिजन सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर धनगांव पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में तीन एंबुलेंस पहुंचते ही हडकंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए पलंग तक नहीं मिले। सभी 16 घायलों का उपचार जमीन पर ही किया गया।

Hindi News/ Khandwa / Khandwa Accident – बेकाबू हुई शादीवाली कार, दो की मौत, पुलिया में जा गिरी दुल्हन की भी हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो