scriptकांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के विरोध में लगाए नारे, पुतला भी फूंका, इस बात से हैं नाराज | Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar | Patrika News

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के विरोध में लगाए नारे, पुतला भी फूंका, इस बात से हैं नाराज

locationखंडवाPublished: Oct 17, 2019 04:41:47 pm

Submitted by:

deepak deewan

मुख्यमंत्री के विरोध में लगाए नारे

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

सेंधवा. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा चुनावी सभा के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा एवं कांग्रेस प्रदेश महिला सचिव सुभद्रा सुखलाल परमार के नेतृत्व स्थानीय किला गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से सभी कांग्रेसी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद…, नारी के सम्मान में कांग्रेसी मैदान में आदि नारे लगाते हुए पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार एन एस यादव को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन प्रदेश सचिव सुभद्रा परमार ने करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना देश छोड़ कर भारत एवं भारतीय सभ्यता को अपनाया अपना जीवन इस देश की सेवा में लगाया। अपनी सास इंदिरा गांधी एवं पति राजीव गांधी को देश पर कुर्बान होते देखा।
2-2 बार प्रधानमंत्री पद का त्याग किया। इसके बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा चुनावी सभा मे सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जो उनका ही नहीं देश की सभी महिलाओं का अपमान है। उन्हों राष्ट्रपति से मांग की कि मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई करें और प्रधानमंत्री मोदी से भी मांग की कि मुख्यमंत्री खट्टर को तत्काल हटाए।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष उषा सैनी, शिवकुमारी यादव, वरिष्ठ नेता अरुण ठक्कर, ब्लॉक अध्यक्ष कलीम मिस्किन, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद सेंधवा प्रिंस शर्मा, मंडलम अध्यक्ष सेंधवा अमित गुर्जर, पूर्व जिला प्रवक्ता साबिर शेख, कार्यालय प्रभारी मंसूर शेख, अजय कानूनगो, राहुल पालीवाल, प्रशांत सेन, रवि स्वामी, सुरेश गुप्ता, पुष्पा सिंह, सतबीर भाटीया, विजय जाधव सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
सौंपा ज्ञापन… एसडीएम कार्यालय में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो