scriptगणेशजी की ये मूर्ति ये खास, आप भी जानिए इसकी विशेषता | Ganesh Chaturthi 2019 kab hai | Patrika News

गणेशजी की ये मूर्ति ये खास, आप भी जानिए इसकी विशेषता

locationखंडवाPublished: Aug 25, 2019 04:25:29 pm

Submitted by:

deepak deewan

जानिए इसकी विशेषता

Ganesh Chaturthi 2019 kab hai

Ganesh Chaturthi 2019 kab hai

खंडवा.
शहर में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि गणपति स्थापना के लिए अभी कई दिन शेष हैं पर बाजार में गणेशोत्सव को लेकर रौनक दिखने लगी है। शहर के गणेशोत्सव की पूरे क्षेत्र में धूम है। यहां इस दौरान पास के ग्रामीण अंचलों के हजारों लोग आते हैं। बाजार में गणेश जी की मूर्तियों को बिक्री के लिए रखा जाने लगा है। इधर हर बार की तरह इस बार भी प्लास्टर आफ पेरिस की जगह मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने और उसकी पूजा पर जोर दिया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर बाजार में प्लास्टरऑफ पेरिस की मूर्तियां मिलती है। जो कि देखने में काफी सुंदर लगती है लेकिन पर्यावरण के लिहाज से वे काफी हानिकारक रहती है। पीओपी और प्लास्टिक से बनी प्रतिमाओं में खतरनाक रसायनों और रंगों का उपयोग होता है।
इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता हुई
महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय खंडवा में शनिवार को वसुंधरा इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें 55 छात्राओं ने हिस्सा लेकर गणेश प्रतिमा का निर्माण किया। मिट्टी के गणेश प्रतिमा कारे बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई।
इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्पर्धा में जया प्रथम
इसमें छात्रा जया दिलावर प्रथम, रूपाली सोलंकी द्वितीय और रमीशा अली तृतीय स्थान पर रही। वसुंधरा इको क्लब प्रभारी संगीता सोनवाने बताया गणेश चतुर्थी पर बाजार में प्लास्टरऑफ पेरिस की मूर्तियां मिलती है। जो कि देखने में काफी सुंदर लगती है लेकिन पर्यावरण के लिहाज से वे काफी हानिकारक रहती है। पीओपी और प्लास्टिक से बनी प्रतिमाओं में खतरनाक रसायनों और रंगों का उपयोग होता है।
यह रंग स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते हैं। जो विसर्जन के समय पानी में घूल नहीं पाती है। प्राचार्य डॉ. सुधा दुबे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही छात्राओं को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर उमा मालवीय और सोनल तिवारी का सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो