scriptDadaji Dham – दादाजी धाम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाई झाड़ू और साफ कर डाला मंदिर | Dadaji Dham Khandwa CM Mohan Yadav News | Patrika News
खंडवा

Dadaji Dham – दादाजी धाम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाई झाड़ू और साफ कर डाला मंदिर

Dadaji Dham Khandwa CM Mohan Yadav News कार्यक्रम के बाद वे प्रसिद्ध श्री दादाजी धाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गए। मंदिर में उन्होंने दादाजी महाराज की समाधि पर मत्था टेका और बीजेपी की जीत की कामना की।

खंडवाMay 07, 2024 / 08:06 pm

deepak deewan

Dadaji Dham Khandwa CM Mohan Yadav News

Dadaji Dham Khandwa CM Mohan Yadav News

Dadaji Dham Khandwa CM Mohan Yadav News – मंगलवार को खंडवा में सीएम डॉ. मोहन यादव कुछ अलग अंदाज में नजर आए। वे यहां के प्रसिद्ध दादाजी धाम Dadaji Dham Khandwa पर गए तो मंदिर में कुछ गंदगी दिखी। ऐसे में मुख्यमंत्री खुद साफ—सफाई में जुट गए। उन्होंने हाथ में झाड़ू उठाई और मंदिर की सफाई करने लगे। देखते ही देखते कमरा साफ हो गया और अलग ही चमकने लगा। मंदिर के कमरे का एक हिस्सा उन्होंने झाड़ू लगाकर चमका दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा के एक होटल में प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कार्यकर्ताओं से मिले। यहां से खंडवा के प्रसिद्ध श्रीदादाजी धाम मंदिर पहुंच गए। दादाजी धाम में उन्होंने बाकायदा सेवा करते हुए मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की।
यह भी पढ़ें—आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ईडब्ल्यूएस के लिए अनारक्षित में से 10 प्रतिशत कोटा

सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav ने दादाजी धाम Dadaji Dham Khandwa आते ही यहां बड़े दादा महाराज और छोटे दादा महाराज की समाधि पर माथा टेका। विधिवत पूजा अर्चना के बाद दादाजी महाराज के प्रति सेवा भाव दिखाते हुए उन्होंने झाड़ू उठाई और मंदिर की सफाई करने में जुट गए। उन्होंने मंदिर परिसर के एक हिस्से की अपने हाथों से सफाई की।
सीएम डॉ. यादव सोमवार देर रात ही खंडवा पहुंच गए थे। उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात और कार्यक्रम के बाद वे प्रसिद्ध श्री दादाजी धाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गए। मंदिर में उन्होंने दादाजी महाराज की समाधि पर मत्था टेका और बीजेपी की जीत की कामना की।
मंदिर में दर्शन और साफ सफाई के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दादा धूनीवाले आश्रम के प्रति पूरे प्रदेश के संतों की श्रद्धा जुड़ी हुई है। साधना स्थल पर उनकी चेतना हम सब के साथ है। मैं पूर्ण श्रद्धा भाव से नमन करने आया हूं और उनके आशीर्वाद की कामना करता हूं।

Hindi News/ Khandwa / Dadaji Dham – दादाजी धाम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाई झाड़ू और साफ कर डाला मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो