scriptBreaking: भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | bjp leader lokendra singh tomar passed away | Patrika News

Breaking: भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

locationखंडवाPublished: Feb 08, 2019 05:34:04 pm

Submitted by:

Manish Gite

Breaking: भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

bjp


खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मांधाता से विधायक रहे लोकेंद्र सिंह तोमर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से खंडवा जिले में शोक की लहर दौड़ गई।57 वर्षीय तोमर इलाज के दौरान मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली।

खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे लोकेंद्र सिंह तोमर को लोग लोकेंद्र दादा के नाम से जानते थे। जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके लंग्स में इन्फेक्शन के कारण उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उनके परिजन उन्हें मुंबई लेकर गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात को उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। इसके बाद देर रात को ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

bjp lokendra singh tomar

खंडवा भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने बताया कि लोकेंद्र सिंह तोमर को क्षेत्र की जनता ‘विकास पुरुष’ के रूप में भी जानती थी। वे संगठन से लेकर जनता से जुड़े सभी कामों को प्राथमिकता के साथ करते थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। तोमर के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला अध्यक्ष कोटवाले ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विकास पुरुष माने जाते थे लोकेंद्र दादा
मान्धाता के लोकप्रिय जननेता पूर्व विधायक लोकेन्द्र सिंहजी तोमर विकास पुरुष के रूप में जाने जाते थे। वे 2008 से 2010 तक मान्धाता विधान सभा क्षेत्र के विधायक रहे।
-10 साल के विधायक कार्यकाल मे उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मे शिक्षा के लिए स्कूलों , खेती के लिए नहर योजना की भरपूर व्यवस्था की।

-उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मे सड़क का जाल बिछा दिया था।
-पुनासा को तहसील का दर्जा दिलाकर मून्दी में डिग्री कालेज खुलवाया।

-मून्दी भगवानपुरा मे आईटीआई की सौगात दिलाकर विकास मे अहम योगदान दिया।

-वे न्याय प्रिय और साफ़गोई के लिये विख्यात रहे।
-लोकेन्द्र दादा कहा करते थे कि काम ऐसा करो कि दुनियां से जाने के बाद लोग याद रखे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो