scriptसुहागन महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए ये 3 चीजे, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम | married women dont wear these three things | Patrika News

सुहागन महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए ये 3 चीजे, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

locationखजुराहोPublished: Nov 13, 2018 01:07:53 pm

Submitted by:

Faiz

सुहागन महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए ये 3 चीजे, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

suhagan mahila

सुहागन महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए ये 3 चीजे, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

खजुराहोः हिंदू संस्कृति के अनुसार वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। शायद यही कारण है कि, जब कोई व्यक्ति कोई शुभ कार्य करता है, तो वह इसमें वास्तु शास्त्र का बड़ा ध्यान रखता है। जैसे किसी शुभ कार्य को करने से पहले उचित समय और दिन आदि का पता किया जाता है। वही, अगर हम सुहागन स्त्रियों की बात करें तो उनके लिए वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें कहीं गई हैं, जिन्हें सुहागन स्त्रियों को अपने जीवन में अपनाना बेहद जरूरी है। हालांकि, तकनीक के इस दौर में बहुत कम लोग ही इन बातों पर यकीन रखते हैं। जहां लड़कियां हर चीज में काफी आगे निकल गई हैं, वही सुहागन स्त्रियां भी आजकल फैशन के अनुसार ही चीजों का इस्तेमाल करने पर यकीन रखती हैं। बरहलाल आज के समय में सुहागन स्त्रियां ऐसी कई चीजे भी पहनती है, जिसके कारण उनके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए, तो सुहागन स्त्रियों को फैशन जरूर करना चाहिए, लेकिन फैशन के साथ साथ उन्हें अपनी संस्कृति और वास्तु शास्त्र का ध्यान भी बहुत ज़रूरी है।

कई बार सुहागन स्त्रियां कुछ ऐसी चीजे भी पहन लेती है, जिसके कारण उनका रिश्ता तक टूटने की नोबत आ जाती है, लेकिन जानकारी ना होने के चलते वह इस दोष को समझ नहीं पातीं। इसीलिए वास्तु शास्त्र के हवाले से हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे सुहागन महिलाओ को भूल कर भी नहीं पहनना चाहिए।तो आइये जानते हैं उन खास चीजों के बारे में…।

काले रंग की चूड़ियां

सुहागन स्त्रियों को कभी भी काले रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए, क्यूकि इससे उन्हें शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। ऐसे में उनका विवाहित जीवन भी खराब हो सकता है। यहां तक कि उनके घर में भी नकारात्मक शक्तियों का वास होने लगता है। इसके इलावा घर में बच्चो पर भी कई मुश्किलें आ सकती हैं।

पैरो में सोना तत्व

कई सुहागन महिलाएं अपने पैरो में सोने से बनी पायल या बिछिया पहनती हैं। इसे सुहागन महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है। बता दें कि, पैरो में सोने के आभूषण पहनने से कुबेर जी नाराज होते हैं, जिसके कारण आपके जीवन में दरिद्रता आ सकती है। इससे घर में होने वाली आमदनी में अड़चने आती हैं, पति की तरक्की भी रुक जाती है और आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए सुहागन महिलाओ को अपने पैरो में हमेशा चांदी तत्व ही पहनना चाहिए।

सफेद रंग की साड़ी

सुहागन महिलाओं को कभी भी सफेद रंग की साड़ी नहीं पहननी चाहिए। हालांकि, आज के समय में महिलाएं सफ़ेद साड़ी पहनने में जरा सा भी संकोच नहीं करती। जिसके कारण उन्हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि सफेद साड़ी पहनने से सुहागन महिलाओ का पतिव्रता धर्म खत्म होता है, इससे आपके दाम्पत्य रिश्ते में नकारात्मक शक्तियों का वास बढ़ता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो