scriptखरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा, नहीं खुल पाए बारदानों के बंडल | Purchase silence in the shopping centers, bundles of not opened barns | Patrika News

खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा, नहीं खुल पाए बारदानों के बंडल

locationकवर्धाPublished: Nov 14, 2018 11:55:30 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

शासन द्वारा धान खरीदी के लिए 1 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। केंद्रों को खुले 13 दिन पूरे होने को हैं, लेकिन किसान अभी तक धान लेकर नहीं पहुंचे हैं। यहीं हाल झलमला और समनापुर धान खरीदी केंद्र का हैं।

Pasara Satnat at the Purchase Center

Pasara Satnat at the Purchase Center

कवर्धा. चिल्फी. वनांचल ग्राम चिल्फी के धान खरीदी केंद्रों में 13 दिन बाद भी बोहनी नहीं हुई है। केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है, प्रबंधक धान खरीद के लिए किसानों की राह देख रहे हैं। बारदानों के बंडल भी अभी खुले नहीं हैं। बोरियां ज्यों कि त्यों अपनी जगह पर पड़ी हुई है। प्रबंधकों को उम्मीद हैं कि जल्द ही केंद्रों में खरीदी शुरू हो जाएगी।
शासन द्वारा धान खरीदी के लिए 1 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। केंद्रों को खुले 13 दिन पूरे होने को हैं, लेकिन किसान अभी तक धान लेकर नहीं पहुंचे हैं। यहीं हाल झलमला और समनापुर धान खरीदी केंद्र का हैं। इन केंद्रों द्वारा खरीदी के लिए पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रबंधकों का कहना है कि इस बार धान की कटाई देर से शुरू हुई। दीपावली पर्व के अलावा चुनावी माहौल के चलते खेती किसानी का काम प्रभावित हुआ है। दीपावली पर्व के बाद किसान धान की कटाई शुरू का कार्य तेज हो गया है। साथ ही साथ मिंसाई कार्य भी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद किया जा रहा है अगले दो चार दिन बाद किसान केन्द्र की रुख करेंगे। किसानों द्वारा खेतों से फसल काटकर खलिहानों तक पहुंचाया जा चुका है। कई-कई जगह तो मिंजाई भी शुरू हो गई है। मिंजाई के तुरंत बाद किसान खरीदी केंद्रों में पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में अभी एक सप्ताह और लग सकते हैं। प्रबंधकों का यह भी मानना है कि इस बार धान की फसल अच्छी हुई है, जिससे उन्हें मुनाफा भी अधिक होगा।
केन्द्र में किसानों का हो रहा इंतजार
समितियों में धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब तो सिर्फ किसानों से धान खरीदने का इंतजार है। क्षेत्र के किसानों ने कटाई के साथ मिंजाई का काम भी कर रहे हैं। कुछ एक सप्ताह बाद धान की खरीद शुरू हो जाएगी। देर से फसल बिक्री को लेकर किसानों की दीवाली भी फीकी रही है। अब उन्हें केवल सोसायटियों में कर्ज की चिंता सता रही है।
नहीं खुल पाए बारदाना का बंडल
केंद्रों में धान खरीदी शुरू नहीं होने के कारण बारदानों के बंडल नहीं खुले हैं। बंडल ज्यों कि त्यों अपनी जगह पर रखी हुई हैं। झलमला केन्द्र प्रभारी अनील मेश्राम ने बताया कि सभी केंद्रों में १० हजार बारदाने पहुंचाए जा चुके हैं। जरुरत पडऩे पर और बारदाने मंगाए जाएंगे। केंद्रों में अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। फिलहाल कोई किसान अभी धान लेकर केंद्र नहीं पहुंच पाए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि २० नवंबर के बाद सेे खरीदी शुरू हो जाएगी। अभी किसान धान कटाई व मिंसाई कार्य में व्यस्त है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो