scriptएक बार फिर आंदोलन की तैयारी में किसान | Once again farmers preparing for the movement | Patrika News
कवर्धा

एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में किसान

किसानों की मांग के लिए भारतीय भारतीय संघ एक बार फिर से आंदोलन की राह में निकल चुके हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पिछले दो साल के धान का बोनस देने के वादे सहित विभिन्न मांगों को लेकर १० अक्टूबर को धरना प्रदर्शन और किसान अधिकार रैली निकाली जाएगी। इसके लिए संघ के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों की बैठक ले रहे हैं।

कवर्धाSep 28, 2022 / 09:01 pm

Yashwant Jhariya

एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में किसान

एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में किसान

कवर्धा. जिले में गन्ने का उत्पादन साल दर साल बढ़ रहा है। जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाना होने के बाद भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसान सभी ब्लॉक सहकारी शक्क कारखाना की मांग कर रहे हैं। जिले में साल दर साल गन्ना का रकबा बढ़ रहा है। इस वर्ष ही २४ हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल ली जा रही है। इससे २० लाख क्विंटल से अधिक गन्ना उत्पादन होगा। लेकिन शक्कर कारखानों में छह से सात लाख क्विंटल ही गन्ना की बिक्री हो पाती है।
अभी बोड़ला व पंडरिया ब्लॉक में कारखाना है। अब सहसपुर लोहारा और कवर्धा ब्लॉक में कारखाना की मांग की जा रही है। क्योंकि मौजूदा कारखानों से पूर्ति नहीं होने के कारण गन्ने गुड़ फैक्ट्रियों में बिक्री करना पड़ रहा है जिसमें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए कम दाम पर गन्ना खरीदा जाता है। इससे किसानों को अधिक लाभ नहीं मिलता है। इसलिए और कारखाना की मांग की जा रही है।
गन्ना से संबंधित प्रमुख मांग
जिले में एक नया शक्कर कारखाना की मांग। शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 1 नवम्बर को चालू किया जाए। गन्ना किसानों को छग शासन द्वारा 355 रुपए के अन्तर की राशि 65 रुपए व रिकवरी की राशि शिघ्र किसानों खाते में डाला जाए। वहीं मृत्यु के उपरांत कारखाना में शेयर ट्रांसफर उनके परिवार के नाम शीघ्र ट्रांसफर किया जाए। जिले के गन्नों में रेड-राड् बीमारी का सर्वे करके गन्ना किसानों को मुआवजा दिया जाए।
घोषणा याद दिला रहे
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने बताया कि उनके प्रमुख मांगों में कांग्रेस के घोषणापत्र में पिछले दो साल के धान के बोनस देने का वादा किया था उसे शीघ्र दिया जाए। वहीं करियाआमा में डैम निर्माण का कार्य शुरू किया जाए। राजीव गांधी न्याय योजन से वंचित किसानों की राशि उनके खातों में डाला जाए। इसके अलावा नहर नाली का विस्तार सहित अन्य मांगे हैं।
चल रही तैयारी
जिले के सभी ब्लाक ईकाई द्वारा गांव-गांव में किसानों के साथ बैठक ली जा रही है। खेती-किसानी संबंधित क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। किसानों एकत्रित किया जा रहा है। १० अक्टूबर को विभिन्न समस्याओ को लेकर भारतीय किसान संघ विशाल धरना-प्रदर्शन, किसान अधिकार रैली करके शासन के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी।

Hindi News/ Kawardha / एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में किसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो