scriptसंक्राति पर भक्तों ने लगाई अस्था की डुबकी | Devotees set on hunger strike | Patrika News

संक्राति पर भक्तों ने लगाई अस्था की डुबकी

locationकवर्धाPublished: Jan 16, 2019 01:49:55 pm

Submitted by:

Panch Chandravanshi

मकर संक्रांति पर मेले जैसा माहौल रहा। कंपकंपाती ठंड के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तड़के 4 बजे नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया। वहीं महादेव को जल भी चढ़ाया।

Hop dip

Hop dip

कवर्धा. ग्राम डोंगरिया स्थित जालेश्वर महादेव घाट में मंगवार को मकर संक्रांति पर मेले जैसा माहौल रहा। कंपकंपाती ठंड के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तड़के 4 बजे नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया। वहीं महादेव को जल भी चढ़ाया।
नगर पंचायत पांडातराई से महज दो किलोमीटर दूर ग्राम डोंगरिया में एकमात्र आस्था का केंद्र जालेश्वर महादेव स्थित है। जहां देवों के देव स्वयंभु जालेश्वर महादेव फोक नदी के बीचोंबीच चट्टान में विराजमान हंै। यहां आसपास गांव भरेली खरहटा, चारभाटाखुर्द, सरईपतेरा, दशरंगपुर, पुतकीकला, चरखुराकला, नवागांवेेे के भक्तगण सुबह सें शाम तक स्नान करके दर्शन एवं जलभिषेक करने का सिलसिला चलता रहा। मंगलवार को सुबह से ही भोलेनाथ की शिवलिंग के दर्शन करने और पुजा करने के लिए सुबह से घाट परिसर पर भीड़ लगी रही। डोंगरिया के फोक नदी मकर संक्रांति पर्व को लेकर पांडातराई व आसपास गांव से श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही जालेश्वर महादेव घाट पहुंचने लगे थे। घाट परिसर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान नदी के ठंडे पानी में स्नान ध्यान करके श्रद्धालुओं ने महादेव के न सिर्फ दर्शन किए बल्कि दूध और बेल पत्र भी अर्पित किए।
मेले जैसी रही भीड़
मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को लोग अपने आराध्य जालेश्वर महादेव की दर्शन करने सुबह से घाट परिसर में जुटने लगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां मनोरंजन व अन्य दुकानें लग गई। दोपहर होते-होते भीड़ काफी बढ़ गई थी, जिसे देखकर मेले की अनुभूति होने लगी। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। उन्होंने भगवान महादेव के दर्शन के साथ ही मेले में खूब खरीदारी भी किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो