scriptCM बनने के बाद भूपेश बघेल पहली बार जाएंगे कबीरधाम, चल रही है स्वागत की तैयारियां | Bhupesh Baghel first time going Kabirdham after being CM | Patrika News

CM बनने के बाद भूपेश बघेल पहली बार जाएंगे कबीरधाम, चल रही है स्वागत की तैयारियां

locationकवर्धाPublished: Feb 23, 2019 02:47:31 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कबीरधाम आने वाले है।

 kabirdham

CM बनने के बाद भूपेश बघेल पहली बार जाएंगे कबीरधाम, चल रही है स्वागत की तैयारियां

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कबीरधाम आने वाले है। जिसके कारण जिला कांग्रेस और जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो चुकी है।

पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पाढ़ी में 24 फरवरी को पटेल मरार समाज का शाकंभरी जयंती आयोजित है। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे। चूंकि मुख्यमंत्री का कबीरधाम जिले में प्रथम आगमन हो रहा है तो जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। कार्यक्रम स्थल चयन कर वहां पर मंच तैयार कराना शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ, अपर कलक्टर, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। वहीं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

District <a  href=
Congress ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/23/cm2_4178664-m.jpg”>

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो