scriptशौंच गई महिला की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या संपत्ति के लालच में अपनों पर हत्या की आशंका, तीन नामजद | Woman murder in Kaushambi in hindi | Patrika News

शौंच गई महिला की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या संपत्ति के लालच में अपनों पर हत्या की आशंका, तीन नामजद

locationकौशाम्बीPublished: Jun 17, 2019 01:12:19 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

शौंच गई महिला की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या संपत्ति के लालच में अपनों पर हत्या की आशंका, तीन नामजद

Woman murder

Woman murder

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं अब लोगों को परेशान करने लगी हैं। ताजा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव की हैं जहां 55 वर्ष की महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक संपत्ति के लिए महिला की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

बतादें कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव की रहने वाली मंघा देवी का उसके पति से अनबन चल रही थी। जिसके चलते वह पिछले कई सालों से अपने मायके में रहती आ रही है। आज सुबह वह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां पर कुछ लोगों ने उसकी ईंट से सिर कुछ कर हत्या कर दी। खेत की ओर जा रहे गांव के कुछ लोगों ने मंघा देवी का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। महिला की हत्या की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के अनुसार महिला की हत्या संपत्ति विवाद में की गई है। तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
BY- Shivnandan Sahu

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो