scriptबकरा चुरा कर भाग रहे चोर, सिपाही ने रोकने का किया प्रयास तो गाड़ी से कुचल कर मार डाला | Thieves killed a policeman by crushing him with a car | Patrika News
कौशाम्बी

बकरा चुरा कर भाग रहे चोर, सिपाही ने रोकने का किया प्रयास तो गाड़ी से कुचल कर मार डाला

यूपी के कौशांबी जिले में चोरों ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया, और सिपाही को ही गाड़ी से कुचल कर मार डाला।

कौशाम्बीJan 30, 2024 / 10:04 am

Krishna Rai

kaushambi_crime.jpg
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बकरा चोरी कर के भाग रहे चोरों को सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने सिपाही के उपर ही गाड़ी चढ़ा दिया, और उसे कुचलते हुए आगे निकल गए। घटना में सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बलिया जिले के बेल्थरा रोड निवासी २७ वर्षीय अवनीश दूबे कौशांबी संराय अकिल के तिल्हापुर चौकी में बतौर सिपाही तैनात थे। रविवार की रात आरक्षी अभिषेक गुप्ता के साथ मोबाइल ड्यूटी में थे। रविवार की रात में बजहा गांव के अनुराग सिंह के बकरा चोरी होने की सूचना मिली। कुछ ही देर बाद एक बोलेरो आती हुई दिखाई दी। जिसपर अवनीश ने उस बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रफ्तार काफी तेज थी, और उसने रूकने के बजाय अवनीश को कुचलते हुए आगे निकल गई। जिसके बाद अवनीश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छानबीन में लगाई गईं कई टीमें
सनसनीखेज घटना से पूरे कौशांबी का पुलिस महकमा हिल गया। सूचना मिलते ही कौशांबी के एसपी ब्रिजेश श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने घटना कारित करने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिए कई टीमें लगा दी हैं। लगातार सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से छानबीन की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो