scriptकौशांबी लोकसभा सीट से सपा ने BJP सांसद विनोद सोनकर के खिलाफ पुष्पेंद्र सरोज को उतारा, कौन हैं ये ? | SP fielded Pushpendra Saroj from Kaushambi Lok Sabha seat | Patrika News
कौशाम्बी

कौशांबी लोकसभा सीट से सपा ने BJP सांसद विनोद सोनकर के खिलाफ पुष्पेंद्र सरोज को उतारा, कौन हैं ये ?

Up Lok sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें सपा ने कौशांबी जिले की लोकसभा सीट से पुष्पेंद्र सरोज को उम्मीदवार घोषित किया है। आइए जाने कौन हैं ? पुष्पेन्द्र सरोज। किस घराने से रखते हैं तालुक।

कौशाम्बीApr 13, 2024 / 01:55 pm

Pravin Kumar

pushpendra_saroj_02.jpg

कौशांबी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज।

Lok Sabha Election 2024: ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से शुक्रवार को जानकारी देते हुए कौशांबी (आरक्षित) से पुष्‍पेन्‍द्र सरोज को उम्मीदवार घोषित किया है।
इस दिग्गज नेता के पुत्र हैं

पुष्पेंद्र सरोज सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं।इंद्रजीत सरोज कौशांबी जिले की मंझनपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां से इंद्रजीत सरोज पांच बार विधायक रह चुके हैं। कौशांबी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
विदेश में पढ़े पुष्पेंद्र होंगे सबसे कम उम्र के प्रत्याशी

सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। अभी एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है। पुष्पेंद्र सरोज प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के सुलेमसराय में रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो