scriptई पॉस मशीन खराब होने का बहाना नहीं बना सकेंगे कोटेदार | E Pas machine facility for Ration in Up Kaushambi | Patrika News

ई पॉस मशीन खराब होने का बहाना नहीं बना सकेंगे कोटेदार

locationकौशाम्बीPublished: Jun 27, 2019 05:10:54 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

कोटेदारों के स्कैनर व ई पॉस मशीन में आई गड़बड़ी को महज 48 घण्टे में दूर कर दी जाएगी।

E Pas machine

ई पॉस मशीन

कौशांबी. राशन वितरण प्रणाली में ई पॉस मशीन की खराबी का बहाना बनाने वाले कोटेदारों का दिन अब लद गए। ई पॉस मशीन में अंगूठा की छाप नहीं आने पर मशीन से आंख की पुतली स्कैन कर राशन देना होगा। जिले के सभी 587 कोटेदारों को स्कैन मशीन सुविधा प्रदान कर दी गई है। कोटेदारों के स्कैनर व ई पॉस मशीन में आई गड़बड़ी को महज 48 घण्टे में दूर कर दी जाएगी। नगर हो या ग्रामीण सभी क्षेत्रों में कुछ ऐसे कोटेदार होते हैं जो बेहद शातिराना अंदाज में सरकारी नियमों की अनदेखी कर राशन की कालाबाजारी करने से नही चूकते हैं।
राशन वितरण प्रणाली में काला बाजारी रोकने के लिये कोटेदारों को राशन वितरण मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिले के सभी 587 कोटेदारों को ई पॉस मशीन उपलब्ध तो करा दी गई है लेकिन अनियमितता की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन शिकायतें मिल रही है कि ई पॉस मशीन में अंगूठा का छाप नहीं आ पा रहा है, ऐसे में शातिर कोटेदार अंगूठा निशान आने के बाद कोटेदार पात्र लाभार्थियों का राशन हड़प कर जाते हैं। ऐसे में सरकार ने कोटेदारों पर लगाम लगाते हुए आंख की पुतलियां स्कैन करने वाली मशीन भी उपलब्ध करा दिया। स्कैनिंग मशीन के जरिये उन लाभार्थियों की आंख की पुतलियों का स्कैन किया जाएगा जिनका अंगूठा निशान ई पॉस मशीन में नही दर्ज हो पाता है।
इस सुविधा से जहां लाभार्थियों को राशन मिलेगा वहीं कोटेदारों की अनियमितता पर लगाम लग सकेगी। ई पॉस मशीन या स्कैनिंग मशीन खराब होने का बहाना भी कोटेदार ज्यादा देर तक नही बना सकेंगे। आपूर्ति विभाग ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिस पर कोटेदार तकनीकी खराबी की शिकायत दर्ज कराएंगे। शिकायत दर्ज होने पर 48 घंटे के भीतर इंजीनियर संबंधित कोटेदार तक पहुंच मशीन की तकनीकी खराबी दूर करेंगे। यदि किन्ही कारणों से मशीन दुरुस्त नही हो सकी तो इंजीनियर कोटेदार को नई ई पॉस मशीन मौके पर ही उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में कोटेदार अब किसी भी तरीके का बहाना नहीं बना सकेंगे।
BY- SHIV NANDAN SAHU

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो