scriptजहर खाने से पहले युवक ने गर्लफ्रेंड को फोन कर कहा: आखिरी बार बात कर लो, मर रहा हूं | Youth eaten poison | Patrika News

जहर खाने से पहले युवक ने गर्लफ्रेंड को फोन कर कहा: आखिरी बार बात कर लो, मर रहा हूं

locationकटनीPublished: Feb 11, 2019 10:47:17 am

Submitted by:

dharmendra pandey

नदी पार स्थित शमसान घाट में दो युवकों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा घायल

Youth eaten poison

Youth eaten poison

कटनी. नदी पार स्थित श्मशान घाट में बैठकर एक ही मोहल्ले के दो युवकों ने एक साथ जहर खाया। इसमें गोलू यादव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक राहुल गुप्ता की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहर खाने से पहले गांधीगंज निवासी राहुल गुप्ता ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया और कहा कि आखिरी बार बात कर लो, मर रहा हूं। ब्वॉयफ्रेंड की बात सुनते ही महिला साथी शमसान घाट पहुंची। जिला अस्पताल में भर्ती गांधीगंज निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि साधूराम स्कूल के पास अमन टी स्टॉल के नाम से चाय दुकान खोली थी। दुकान खोलने के लिए कर्ज लिया था। दुकान घाटे में चली गई। जिसके कारण उसे बंद करना पड़ा। जिन लोगों से कर्ज लिया था वे पैसे लिए फोन करने लगे। जिससे परेशान हो गया था। जिसके चलते आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। दोनों युवकों ने शराब में जहर मिलाकर सेवन किया था। इसमें गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
……………………………

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो