script

पति की उम्र बढ़ाने महिलाओं ने किया ये काम, रेम्प वॉक में भी विखेरा जलवा, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: Aug 31, 2018 12:22:48 pm

Submitted by:

balmeek pandey

महिलाओं ने रखा तीजड़ी व्रत, अखंड सौभाग्य की करी कामना, गुरूनानक वार्ड में धूमधाम से मना सिंधी समाज का तीजड़ी पर्व, हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

teejdi Festival Celebration in katni

teejdi Festival Celebration in katni

कटनी. रानी पूजें राज भाग का, मां पूज्या सुहाग भाग्य से…। इस मंत्र के साथ बुधवार को महिलाओं ने तीजा माता की विशेष पूजन किया। गुरूनानक वार्ड स्थित पं. दिनेश शर्मा के निवास पर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। सिंधी समाज का प्रमुख त्योहार तीजड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी सिंधी समाज की महिलाओं ने उपवास रखा। सभी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजन किया और पति सहित परिवार के खुशहाली के लिए कामना की। एक दूसरे को तिलक कर अखंड सौभाग्य की कामना माता तीजा से किया। कविता शर्मा द्वारा तीजा माता की पूजा कराई गई। पर्व को लेकर सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा दो दिन से तैयारियां चालू कर दी गई थीं। त्योहार को लेकर बाजार में शॉपिंग का भी क्रेज दिखा। सोलह श्रंगार कर महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। नीलम जगवानी ने बताया कि सुबह आसुर करते हैं और तीज के दिन फलाहार करते हैं और शाम को चांद निकलने के बाद ही व्रत तोड़ते हैं। पूरे दिन में बहुत ही श्रद्धा भाव के त्यौहार को मनाते हैं।

कथा सुन पाया प्रसाद
तीजड़ी पर्व पर दिनभर तीजा माता की विशेष पूजा हुई। सुबह तीजा माता को झूला पर बैठाकर पूजन किया। जल और दूध से अघ्र्य देकर जल ग्रहण किया। इसके बाद शाम को कथा सुनकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं त्योहार को लकर सोशल मीडिया में भी बधाई का क्रेज दिखा। महिलाओं ने सेल्फी और फोटो ग्रुपों डालकर पर्व को सेलीब्रेट किया।

इनकी रही उपस्थिति
तीजड़ी पर्व के दौरान कविता शर्मा, बेबी शर्मा, वृंदा शर्मा, रीता चांदवानी, प्रिया चांदवानी, पूनम बसरानी, नीलम जगवानी, मोना पुरुस्वानी, कशिश रोहरा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी ने पूजन में शामिल होकर तीजड़ी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


वेस्ट डे्रसअप में वीमेंस ने किया रैम्प वॉक
कटनी. बैक ग्राउंड पर बज रहे एक से बढ़कर एक सांग्स…, सुंदर लिबास में रेम्प पर जलवा बिखरतीं महिलाएं…, रैम्प पर वीमेंस की बलखाती चाल को देखकर मौजूद लोगों की हूटिंग, वंस-मोर की आवाज…। यह नजारा था बुधवार को वरुण भवन का। सिंधी समाज के प्रमुख त्योहार तीजड़ी पर वरुण महिला मंडल द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच कई कॉम्पीटिशन आयोजित किए गए। जिसमें समाज की महिलाओं ने पार्टिसिपेंट्स किया और टैलेंट दिखाया। वरुण महिला मंडल द्वारा रेम्प बाक, ड्रेसअप तिजड़ह पर क्विज कॉम्पीटिशन, गेम्स, वेस्ट स्माइल वेस्टे, वेस्ट मेहंदी, हेयर स्टाइल कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान नीलाम जगवानी, मोना पुरुस्वानी, शांता चेलानी, सपना रोहरा, अंजू इशरानी, कशिश रोहरा, निर्मला इशरानी, मोना चेलानी, रूचि रूपचंदनी सहित बड़ी संख्या में वीमेंस की उपस्थिति रही।

ये पार्टिसिपेट्स रहीं विनर
तीजड़ी थीम की विजेता कशिश रोहरा रहीं। द्वितीय स्थान मुस्कान मोहनानी, तीसरा स्थान सिमरन खूबचंदानी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार डिफरेंट लुक में हुनर ठारवानी प्रथम, हेयर स्टाइल में साक्षी ठारवानी, वेस्ट स्माइल मानवी रोहरा विनर रहीं। मेहंदी कॉम्पीटिशन में साक्षी सचदेव, आल राउंडर में रचना नानकानी, डिसेंट मेअपल में एकता मोहनानी ने बाजी मारी। वेस्ट डेसअप सोनाली सचदेव, वेस्ट वॉक की विनर काव्या मोहनानी रहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो