कटनी

राज्य सरकार के ट्रांसफर का प्रभाव, जनपद में दो-दो सीइओ, असमंजस में कर्मचारी, सुनें किसकी

बहोरीबंद जनपद मुख्यालय में अजीबो-गरीब स्थिति निर्मित हो गई है। यहां एक नहीं बल्कि दो-दो जनपद सीइओ सेवाएं दे रहे हैं। अधीनस्त कर्मचारी असमंजस में हैं कि आखिर किसकी सुनें। दरअसल यह स्थिति राज्य सरकार से होने वाले ट्रांसफर आदेश के बाद निर्मित हुई है। चार दिन पहले मीना कश्यप हाइकोर्ट से स्टे आदेश के आधार पर बहोरीबंद जनपद में सीइओ का काम शुरू कर दीं। चूकि उस दिन पहले से सेवाएं दे रहीं जनपद सीइओ शिवानी जैन किसी काम से भोपाल गर्ईं थी और जब वे वापस लौंटी तो पता चला कि कुर्सी में मीना कश्यप बैठी हैं।

कटनीJun 06, 2019 / 12:06 pm

raghavendra chaturvedi

Power line booth management

कटनी. बहोरीबंद जनपद में सेवाएं दे रहीं शिवानी जैन का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर ही उनको बैठना है तो मेरे लिए तो उच्चाधिकारियों से कोई आदेश जारी होना था। इधर दोनों ही अधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर एसबी सिंह से मिलकर अपनी बात रखी। कलेक्टर ने बताया कि इस मामले में सीइओ जिला पंचायत से चर्चा करेंगे, वे फिलहाल अवकाश पर हैं।
बतादें कि बहोरीबंद जनपद सीइओ शिवानी जैन का ट्रांसफर 28 फरवरी को देवास जिले के खातेगांव कर सागर खुरई से मीना कश्यप का ट्रांसफर बहोरीबंद के लिए किया गया। 12 मार्च को जिला पंचायत में बैकडेट में मिले आदेश में शिवानी जैन को पुन: बहोरीबंद में पदस्थ कर मीना कश्यप को रीठी के लिए ट्रांसफर आदेश जारी किया गया।
तब मीना कश्यप बहोरीबंद से रिलीव नहीं हुईं थीं। इधर रीठी में सीइओ प्रदीप सिंह पदस्थ हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले रीठी सीइओ के लिए रीवा से प्रदीप दुबे का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ था। उन्होंने ज्वाइन नहीं किया, जाहिर रुकवाने में सफल रहे होंगे। इसी मामले में मीना कश्यप ने न्यायालय की शरण लीं और बहोरीबंद में ज्वाइन कर काम शुरू करने लगीं।

Home / Katni / राज्य सरकार के ट्रांसफर का प्रभाव, जनपद में दो-दो सीइओ, असमंजस में कर्मचारी, सुनें किसकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.