scriptजनसंख्या वृद्धि कम करने के नित नए प्रयासों के बीच जन्मदर में प्रदेश और देश से आगे कटनी | katni forward state and country in birth rate average | Patrika News

जनसंख्या वृद्धि कम करने के नित नए प्रयासों के बीच जन्मदर में प्रदेश और देश से आगे कटनी

locationकटनीPublished: Jun 22, 2019 10:00:34 am

जनसंख्या वृद्धि रोकने के मामले में नाकाफी साबित हो रहे सरकारी प्रयास।
चिन्हित परिवारों में एक प्रतिशत को भी जागरुक नहीं कर पाया स्वास्थ्य विभाग, नहीं अपनाया परिवार नियोजन के स्थाई साधन।
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अभियान पर भी उठ रहे सवाल।
 

Population control program fails in madhya pradesh

Population control program fails in madhya pradesh

राघवेंद्र चतुर्वेदी @ कटनी

जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए नित नए प्रयास और चलाए जा रहे जागरुकता के अभियान के बीच सकल प्रजनन दर में कटनी जिला प्रदेश और देश से आगे पाया गया है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस-4) के अनुसार प्रदेश का सकल प्रजनन दर 2.3 और देश का 2.4 है। वहीं कटनी जिले का औसत कहीं अधिक 3.1 है।
जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 हजार पांच सौ परिवार चिन्हित किए हैं। जनसंख्या वृद्धि की संभावना वाले इन परिवारों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधन अपनाने के लिए जागरुक भी किया गया, लेकिन साधन अपनाने के मामले में संख्या बेहद कम है।
बीते दो माह में चिन्हित परिवारों में से महज 0.5 प्रतिशत ने ही परिवार नियोजन के स्थाई साधन अपनाए हैं। इसमें 14 ने एलटीटी, 37 ने मिनीलैप और दो ने एनएसवी अपनाया। अस्थाई साधन अपनाने वाले परिवारों में 666 पीपीआइयूसीडी और 133 अंतरा का इंजेक्शन लगवाने वाले परिवार शामिल हैं।

 

यहां बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल फ्लाईओवर, नीचे पटरी पर यात्री ट्रेन और उपर दौड़ेगी मालगाड़ी

 

video: बाहुबली विधायक, बिजली गुल होते ही संभाला मोर्चा

सकल प्रजनन दर में जिले का औसत ज्यादा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि चिन्हित परिवारों को मोटिवेट तो किया जाता है, लेकिन मानना या नहीं मानना उनके उपर होता है।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके निगम बताते हैं कि सकल प्रजनन दर में कटनी का औसत प्रदेश और देश की औसत से ज्यादा है। जनसंख्या वृद्धि कम करने के लिए चिन्हित परिवारों को मोटिवेट करने के निर्देश विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को दिए हैं। किसी भी अभियान में परिवारों से मिलने के दौरान परिवार के सदस्यों को मोटिवेट करने भी कहा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो