scriptडेड पॉवर को लेने जा रहा इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा, चार घंटे चला रेस्क्यू, प्रभावित रहा यातायात | Itarsi-Allahabad Passenger Train's engine derailed | Patrika News

डेड पॉवर को लेने जा रहा इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा, चार घंटे चला रेस्क्यू, प्रभावित रहा यातायात

locationकटनीPublished: Jul 15, 2019 11:59:12 am

Submitted by:

balmeek pandey

– जबलपुर रेल लाइन पर शनिवार की देर रात इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन का इंजन डेड पॉवर को लाते समय डिरेल हो गया। सूचना पर तत्काल रेल अधिकारी हरकत मे आए और चार घंटे तक रेस्क्यू चला।
– सुधार कार्य के बाद रेल यातायात बहाल हुआ। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 11.45 बजे कटनी-जबलपुर रेलखंड पर डुंडी स्टेशन में पॉवर डिरेल हुआ।
– बताया जा रहा है कि डुंडी स्टेशन में एक डेड पॉवर खड़ा था, जिसे कटनी की ओर लाया जाना था।

Itarsi-Allahabad Passenger Train's engine derailed

Itarsi-Allahabad Passenger Train’s engine derailed

कटनी. जबलपुर रेल लाइन पर शनिवार की देर रात इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन का इंजन डेड पॉवर को लाते समय डिरेल हो गया। सूचना पर तत्काल रेल अधिकारी हरकत मे आए और चार घंटे तक रेस्क्यू चला। सुधार कार्य के बाद रेल यातायात बहाल हुआ। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 11.45 बजे कटनी-जबलपुर रेलखंड पर डुंडी स्टेशन में पॉवर डिरेल हुआ। बताया जा रहा है कि डुंडी स्टेशन में एक डेड पॉवर खड़ा था, जिसे कटनी की ओर लाया जाना था। 11.30 में ट्रेन क्रमांक 51189 इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर के पहुंचने पर उसके पॉवर को काटकर डेड पॉवर को लाने के लिए लूप लाइन में भेजा जा रहा था। 11.45 पर जब वह जा रहा था तभी लूप लाइन में डिरेल हो गया और अप ट्रैक का आवागमन प्रभावित हो गया। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

 

कमाल है… यहां कचरे से अफसर हो रहे मालामाल!, इस निगम में जारी है मनमानी का गजब खेल

 

चार घंटे चला रेस्क्यू
हादसा की खबर तत्काल कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलने पर जबलपुर से राहत बचाव कार्यदल ट्रेन (एमएफडी) मौक पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू हुआ। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद 3.40 में पॉवर को ट्रैक पर लाया गया। यह हादसा संटिंग के दौरान हुआ था जब पैसेंजर का पॉवर साइडिंग में जा रहा था। इसके बाद दूसरे पॉवर का इंतजाम हुआ और पैसेंजर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

 

नगर निगम में ‘अंगद’ की तरह जमे ये अफसर, तबादला नीति का नहीं पड़ा इनपर कोई फर्क

 

इनका कहना है
सूचना पर तत्काल राहत कार्य शुरू हो गया था। जबलपुर से एमएफडी पहुंची और रेस्क्यू शुरू हुआ। पॉवर को ट्रैक पर लाकर रिरेल हुआ और आवागमन शुरू हुआ।
प्रसंन्न कुमार, एरिया मैनेजर, कटनी।

ट्रेंडिंग वीडियो