scriptmpkamahamukbla भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर ली कांग्रेस की सदस्यता | Former BJP workers quit party and got Congress membership | Patrika News

mpkamahamukbla भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर ली कांग्रेस की सदस्यता

locationकटनीPublished: Sep 26, 2018 12:44:43 pm

प्रदेश के सबसे धनाड्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में मचा सियासी घमासान

mp election 2018

mp assembly election 2018 facts with caste wise

कटनी. विजयराघवगढ़ विधानसभा के कद्दावर भाजपा नेत्री पद्मा शुक्ला द्वारा 24 सितंबर को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने के अलगे दिन 25 सितंबर को उनके कैमोर स्थित निवास पर मिलने वालों का घर में तांता लगा रहा। खासबात यह है कि उनके मिलने वालों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
24 सितंबर को विजयराघवगढ़ विधानसभा में भाजपा छोडऩे वालों में दो दर्जन कार्यकर्ता रहे। इसमें कई कार्यकर्ता तो बीते कई साल से भाजपा से जुड़े रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने जिनको कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। उसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद बढ़ौलिया, श्रवण कुमार बागरी, कैलाश उरमलिया, अंबिका द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक व पद्मा शुक्ला के पति शैलेंद्र शुक्ला, नमामि देवी नर्मदे के सह जिला प्रभारी संतोष तिवारी, नन्हवारा के सह सोसायटी अध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे, सलैया कौहारी के मानिक लाल पटैल, कैमोर मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर मृगेंद्र सिंह, सह समिमि अमेहटा के नन्हे सिंह बागरी, अमेहटा के पूर्व सरपंच सुरसरी उरमलिया, बार एसोसिएशन बरही के अध्यक्ष बीडी अवस्थी, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमनारायण गुप्ता, सोसायटी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, नन्हवारा सहकारी समिति सदस्य रामखिलावन दुबे, भाजपा के सक्रिय सदस्य देवेंद्र्र गुड्डु बडग़ैया, शत्रुघन रघुवंशी व नरोत्तम पटेल, फूलचंद साहू, पूर्व डायरेक्टर भूमि विकास बैंक रामकुमार कुशवाहा, गुड़ेहा इकाई अध्यक्ष भाजपा रामगोपाल,भाजपा के प्राथमिक सदस्य निर्भय बागरी व बद्री बर्मन शामिल हैं।
मंगलवार को पद्मा शुक्ला के लालनगर कैमोर स्थित निवास पर लुरमी, हदरहटा, सिगनौड़ी, विजयराघवगढ़ सहित अन्य स्थान से लोग मिलने पहुंचे। पार्टी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
पद्मा शुक्ला और उनके साथ क्षेत्र के 24 कद्दावर नेताओं के भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद विजयराघवगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान सिंह कहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में राहुल गांधी के कटनी में सभा की संभावना है। अगर उनकी सभा फाइनल होती है तो तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में विजयराघवगढ़ में आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो