scriptपहले गांव में कर ली खरीदी, एक माह बाद गोदाम में खोला केंद्र | First bought in village, center opened in the warehouse after 1 month | Patrika News
कटनी

पहले गांव में कर ली खरीदी, एक माह बाद गोदाम में खोला केंद्र

गेहूं खरीदी के दौरान केंद्र संचालन में बेपरवाही.
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और नान के अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल.

कटनीJun 25, 2019 / 11:03 am

raghavendra chaturvedi

Non-standard wheat bought in Katni

Non-standard wheat bought in Katni

कटनी. गेहूं खरीदी के दौरान गोदाम में खरीदी प्रारंभ न कर एक महीने से ज्यादा समय तक गांव में ही गेहूं खरीदी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इससे परिवहनकर्ता को सीधे तौर पर लाभ हुआ। गेहूं खरीदी केंद्र सिहुड़ी में प्रखर वेयर हाउस में गेहूं खरीदी प्रारंभ करने की प्रक्रिया मार्च माह से पहले ही प्रारंभ हुई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि 25 मार्च से प्रखर वेयर हाउस में ही गेहूं खरीदी प्रारंभ होनी थी, लेकिन परिवहनकर्ता ने सिहुड़ी गांव में बारदाने गिरा दिया। इसके बाद एक माह से ज्यादा समय तक गांव में ही गेहूं खरीदी होती रही। प्रखर वेयर हाउस में 6 मई के बाद गेहूं खरीदी प्रारंभ हुई। गोदाम में गेहूं खरीदी होने से परिवहनकर्ता को परिवहन में नुकसान होता।

सिहुड़ी गांव में मनमाने तरीके से बारदाने गिराने मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने की बात भी कही जा रही है। इस मामले में दोनों ही विभागों के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सिहुड़ी में इस सीजन 12 हजार 219 क्विंटल गेहूं खरीदी की बात बताई जा रही है, इसमें प्रखर वेयर हाउस में 8 हजार 93 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। यहां 4 हजार क्विंटल से ज्यादा गेहूं में परिवहनकर्ता को परिवहन में लाभ होने की बात कही जा रही है।
प्रभारी आपूर्ति अधिकारी रविकांत ठाकुर के अनुसार प्रखर वेयर हाउस में 6 मई के बाद गेहूं खरीदी प्रारंभ हुई थी। यहां गेहूं खरीदी विलंब से प्रारंभ होने में खरीदी लाइसेंस के कारण विलंब हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो