script

पति के साथ पत्नी ने ऐसा क्या किया की सालभर बाद कोर्ट ने कहा दर्ज करो प्रकरण

locationकटनीPublished: Feb 06, 2019 11:05:36 am

Submitted by:

dharmendra pandey

पत्नी के माता-पिता को भी बनाओ आरोपी, पुलिस को दिए आदेश
 

1

police

कटनी. विसरा रिपोर्ट में जहर खाने की वजह से रेल कर्मचारी की मौत का खुलासा होने के बाद न्यायालय ने एक साल बाद पत्नी व पति के सास-ससुर पर प्रकरण दर्ज करने बड़वारा पुलिस को आदेश दिए हैं। १९ फरवरी को अंतिम प्रतिवेदन देने को कहा है। अधिवक्ता एम शाहनवाज खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी जयंत वर्मा जिले के सलना स्टेशन मेंं इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंनटेनर के पद पर पदस्थ था। झांसी निवासी लिली वर्मा से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही दोनों का आपस में विवाद होना शुरू हो गया। आए दिन विवाद होने की वजह से जयंत वर्मा परेशान रहने लगा था। ९ जनवरी २०१८ को आत्महत्या कर ली। पत्नी ने जयंत वर्मा के परिजनों को इसके बारे में सूचना भी नही दी थी। पति-पत्नी के विवाद की जानकारी जयंत के परिजनों को भी थी। इसके बाद जयंत के परिजनों ने पत्नी लीली वर्मा व उसके परिवार वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। कटनी कोर्ट में परिवाद दायर किया। इस बीच हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा को सागर भेजा गया। रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु होने का खुलासा हुआ। इसके बाद न्यायालय ने जयंत वर्मा के परिजनों द्वारा दायर किए गए परिवाद को मंजूर किया और बड़वारा पुलिस को पत्नी लीना वर्मा, देवेंद्र अमरया व अर्चना अमरया केे खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करने के आदेश दिए हैं।

…………………………….

ट्रेंडिंग वीडियो