script

नए साल में मां शारदा का दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा

locationकटनीPublished: Jan 02, 2019 12:06:29 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

विजयराघवगढ़ के ग्राम जिजनौड़ी में हुआ हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती घायल

auto

auto

कटनी. नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पाठक वार्ड से नए साल के पहले दिन मां शारदा के दर्शन करने विजयराघवगढ़ गए एक दर्जन लोगों का ऑटो लौटते समय जिजनौड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में सभी को चोट आई हैं। घायलों को विजयराघवगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पाठक वार्ड से रैकवार परिवार के लोग मंगलवार को विजयराघवगढ़ शारदा देवी मंदिर दर्शनों को गए थे। परिवार दर्शन करके वापस ऑटो से लौट रहा था। शाम 4 बजे के लगभग जैसे ही वाहन जिजनौड़ी पुलिया के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार रानू पिता राजू रैकवार 17 वर्ष, सरस्वती पिता नर्मदा रैकवार 17 वर्ष, सोनू मदन रैकवार 19 वर्ष, ज्योति पति मुकेश उपाध्याय 30 वर्ष, सुकनू रैकवार 48 वर्ष सहित अन्य जन शामिल थे। घटना में गंभीर रूप से घायल ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
———————-

ट्रेंडिंग वीडियो