scriptसाध्वी प्राची मिलीं चंदन गुप्ता के परिवार से और फिर तिरंगा यात्रा को लेकर, योगी सरकार के लिए कर दिया बड़ा ऐलान | VHP's Sadhvi Prachi attack on up police | Patrika News
कासगंज

साध्वी प्राची मिलीं चंदन गुप्ता के परिवार से और फिर तिरंगा यात्रा को लेकर, योगी सरकार के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

साध्वी प्राची की तिरंगा यात्रा निकालने की जिद ने उड़ा दिए प्रशासन के होश

कासगंजJan 26, 2019 / 06:58 pm

धीरेंद्र यादव

VHP's Sadhvi Prachi

VHP’s Sadhvi Prachi

कासगंज। वीएचपी नेता साध्वी प्राची शनिवार को यूपी के कासगंज जनपद में पहुंची, जहां गणतंत्र दिवस के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और चंदन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राची ने एक बार फिर योगी की पुलिस के प्रति जहर भरा विवादित बयान दिया।
ये है मामला
वीएचपी नेता साध्वी प्राची शनिवार को चार बजे के कासगंज पुलिस का कड़ा पहरा तोड़ती हुईं, पिछली 26 जनवरी पर तिरंगा बाइक रैली के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता के घर पर पहुंची। यहां उन्होंने चंदन गुप्ता की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने चंदन की मां संगीता गुप्ता को गले से लगाया और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि हमारे कासगंज आने पर ऐसा मालूम पड़ रहा है, कि जाने कितना बड़ा अपराधी कासगंज में आ गया हो। उधर साध्वी के आने की खबर प्रशासन में फैली, तो चंदन के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। उन्होंने 26 जनवरी कासगंज हिंसाकांड का ठीकरा योगी सरकार की पुलिस पर फोड़ते हुए कहा कि जितना इंतजाम पुलिस ने चंदन की मौत के बाद किया है, अगर उतनी कासगंज पुलिस सजग होती तो देश भक्त चंदन की मौत नहीें होती।

Home / Kasganj / साध्वी प्राची मिलीं चंदन गुप्ता के परिवार से और फिर तिरंगा यात्रा को लेकर, योगी सरकार के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो