scriptलालच के चक्कर में महिला का हुआ ये हाल, देखें वीडियो | Greedy woman cheated by thugs gold brick crime news in hindi | Patrika News

लालच के चक्कर में महिला का हुआ ये हाल, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Apr 23, 2019 01:40:11 pm

Submitted by:

suchita mishra

तीन लोगों ने सोने की ईंट देने का लालच देकर महिला के सोने के जेवर ले लिए।

woman

woman

कासगंज। आपने एक कहावत तो सुनी होगी- लालच बुरी बला। यह कहावत महिला पर सार्थक हुई। जब तीन लोगों ने सोने की ईंट देने का लालच देकर महिला के सोने के जेवर ले लिए। महिला ने ईंट देखी तो वह सीमेंट का टुकड़ा था। ठगी का शिकार महिला दहाड़े मारकर रोती रही। किसी ने मदद नहीं की।
सोने की ईंट के लालच में ठगी का शिकार
नटवरलालों की ठगी का शिकार हुई महिला हंसो देवी पत्नी प्रवेन्द्र निवासी फिरोजपुर, थाना ढोलना की रहने वाली है। वह अपनी दो बेटियों एक बेटा के साथ अपने मायके मोहन नगला से ससुराल जा रही थी। इसी बीच ढोलना टेम्पो स्टैंड पर एक अपरचित व्यक्ति मिला था। उसने भी फिरोजपुर जाने की बात कहीं। इसी बीच युवक ने अपने झांसे में ले लिया। युवक ने एक सोने की ईंट दिखाते हुए कहा कि मुझे पड़ी मिली है। बाद में दो लड़के और आ गए। उन्होंने कहा कि हमारी सोने की ईंट गिर गई है, किसी को मिली हो तो बता दो। तीनों ने महिला को पूरी तरह से अपने जाल में फंसा लिया और बाद में मालगोदाम रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में ले जाकर उसके सोने के कुंडल तथा पाजेब उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिए। महिला को रुमाल में लपेट कर कथित सोने की ईंट थमा दी। उससे कहा कि आगे जाकर खोलना।
पुलिस ने नहीं की मदद
महिला ने जब रूमाल खोल कर देखा तो उसके होश उड़ गए और बच्चों सहित चीखपुकार मचाने लगी। स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। डेढ़ घंटे बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी महिलाएं इस तरह की ठगी का शिकार हो चुकी हैं। अभी तक एक भी नटवरलाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो