script26 जनवरी को कासगंज में फिर से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में जुटा चंदन का परिवार, भाजपा नेताओं को कर रहा आमंत्रित | chandan gupta family ready for tiranga yatra on 26 jan big breaking | Patrika News
कासगंज

26 जनवरी को कासगंज में फिर से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में जुटा चंदन का परिवार, भाजपा नेताओं को कर रहा आमंत्रित

26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी।

कासगंजNov 20, 2018 / 01:08 pm

suchita mishra

tiranga yatra

tiranga yatra

कासगंज। जिले में एक बार फिर से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता ने आगामी 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति के लिए जिलाधिकारी को पिछले सप्ताह प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि इस पर अभी तक जिला प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन फिर भी चंदन गुप्ता का परिवार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारियों में लगा हुआ है। इसके लिए विवेक गुप्ता लगातार हिंदू नेताओं और भाजपा नेताओं से मिलकर उन्हें तिरंगा यात्रा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही चंदन के परिवार ने हिंदू वादी नेता की छवि वाले तेलांगना के भाजपा विधायक टी राजा से विवेक ने हैदराबाद जाकर मुलाकात की। उन्हें तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने समय आने पर कासगंज आने का आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि इस साल 26 जनवरी को विवेक गुप्ता के छोटे भाई चंदन गुप्ता तिरंगा यात्रा के दौरान ही मौत हो गई थी, जिसके बाद शहर में काफी हिंसा और तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। शहर में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। शहर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो चुका था। काफी दिनों बाद शहर के हालात सामान्य हो पाए थे। चंदन की हत्या के बाद टी राजा गुप्त रूप से बाइक से कासगंज पहुंचे थे और परिवार को सांत्वना दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो