scriptसीकर में बेटे की शादी की पहली रात जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा यह परिवार | fire in dariba village neemkathana sikar | Patrika News

सीकर में बेटे की शादी की पहली रात जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा यह परिवार

locationकासगंजPublished: Nov 27, 2016 08:53:00 pm

Submitted by:

vishwanath saini

शादी 24 नवंबर (गुरुवार) को थी। शुक्रवार को शादी का सामान घर पर आया था।सामान बाहर आंगन में रखा हुआ था। इसी दौरान रात्रि के करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

गांव दरीबा में शुक्रवार रात आग लगने से बेटे की शादी में आया सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गांव दरीबा के गिरधारी पुत्र छोटू राम बलाई के बेटे राजेश की शादी 24 नवंबर (गुरुवार) को थी। शुक्रवार को शादी का सामान घर पर आया था।
सामान बाहर आंगन में रखा हुआ था। इसी दौरान रात्रि के करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

गिरधारी की बेटी बिमला करीब साढ़े तीन बजे पानी पीने उठी तो घर पर आग लगी देख शोर मचाया। शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग आए और टंकी से पानी लेकर आग बुझाई। तब तक बाहर रखा सामान जलकर राख हो गया।
जहां पर आग लगी वहीं पर केसोसिन रखा हुआ था। जो प्लास्टिक की बोतल में था। प्लास्टिक की बोतल आग से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस चौकी टोडा में सूचना दी
बाद में सुबह पुलिस चौकी टोडा में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सिपाही दारा सिंह पहुंचे तथा मौका मुआयाना किया। इनके कुछ समय बाद सरपंच के देवर नरेंद्र गुर्जर ने भी मौका मुआयाना किया। आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं लग पाया।

यह सामान जला

पीडि़त परिवार का हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें कूलर, फ्रिज, आलमारी, व टेंट का सामान जलकर राख हो गया। टेंट के सामान में रजाई-सोडि़ए 20 सैट, शामियाना, दरी, पातिया सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो