scriptहरियाणा भाजपा अध्यक्ष का दावा, विपक्ष असमंजस में, प्रदेश में भाजपा जीतेगी सभी लोकसभा सीट | subhash barala says bjp will win all lok sabha seats of haryana | Patrika News

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का दावा, विपक्ष असमंजस में, प्रदेश में भाजपा जीतेगी सभी लोकसभा सीट

locationकरनालPublished: Apr 16, 2019 06:46:41 pm

Submitted by:

Prateek

बराला ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जीत की स्थिति में दिखाई नहीं देते है…

barala file photo

barala file photo

(चंडीगढ,करनाल): हरियाणा में विपक्ष असमंजस में है और भाजपा के सभी दस लोकसभा सीट जीतने का रास्ता साफ है। यह दावा मंगलवार को यहां भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया।

 

बराला ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जीत की स्थिति में दिखाई नहीं देते है। पार्टी ने अभी तक दस सीटों में से छह पर ही प्रत्याशी घोषित किए है। बाकी चार सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने को लेकर असमंजस में फंसी हुई है। अम्बाला से पार्टी प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने चुनाव लडने से पहले ही हार मान ली है। वे कह रही हैं कि मेरा यह आखिरी चुनाव है। इसी तरह सिरसा सीट पर डॉ अशोक तंवर गुटबाजी में फंसे है। रोहतक सीट से दीपेन्द्र हुड्डा घबराहट में हैं और अब तक प्रचार शुरू नहीं कर पाए है। फरीदाबाद से ललित नागर को कांग्रेस ने टिकट इसलिए दिया है क्योंकि वे राबर्ट वाड्रा के करीबी है।

 

उन्होंने कहा कि इसी तरह अब तक जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी गठबंधन करने के बाद अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाए। आम आदमी पार्टी ने एक ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है जिनके नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी दस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए है। सभी प्रत्याशी आगामी 19 व 20 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन चुनाव सभाएं कराने की मांग की है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की करीब आधा दर्जन सभाएं व अन्य स्टार प्रचारकों की सभाएं कराने की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो