scriptन भाजपा में गली दाल, न कांग्रेस ने दी तवज्जो, आज खत्म हो सकता है कुलदीप बिश्नोई का अज्ञातवास! | congress MLA kuldeep bishnoi may join bus yatra with rahul on 29 march | Patrika News

न भाजपा में गली दाल, न कांग्रेस ने दी तवज्जो, आज खत्म हो सकता है कुलदीप बिश्नोई का अज्ञातवास!

locationकरनालPublished: Mar 28, 2019 10:04:57 pm

Submitted by:

Prateek

राहुल की मौजूदगी में होंगे रथ पर सवार…
 
 

kuldeep with rahul

kuldeep with rahul

(चंडीगढ़,करनाल): हरियाणा की राजनीति में पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई शुक्रवार को (आज) कांग्रेस के रथ पर सवार हो सकते हैं। हालांकि इस घटनाक्रम पर तब तक यकीन नहीं किया जा सकता, जब तक कुलदीप स्वयं रथ पर सवार न हो जाएं। कुलदीप बिश्नोई समर्थकों ने गुरुवार को पूरा दिन इस बात का प्रचार किया कि बिश्नोई शुक्रवार को रथयात्रा में शामिल होंगे।


कुलदीप बिश्नोई को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है। मार्केट में यह भी चर्चा आई कि कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उन्हें एक लोकसभा और चार विधानसभा सीट दे रही है। कुलदीप के भाजपा में शामिल होने को लेकर पेंच इस बात पर फंसा कि कुलदीप बिश्नोई भाजपा से छह सीट मांग रहे हैं। जिसके चलते भाजपा उन्हें अपने साथ लेने से इनकार कर दिया।


इस बीच कांग्रेस ने हुड्डा को चुनाव समन्वय समीति का अध्यक्ष बना दिया तो कुलदीप ने कांग्रेस ने दूरी बना ली। दूसरी तरफ कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा शुरू हुए तीन दिन बीतने पर भी कुलदीप बिश्नोई इस बस में सवार नहीं हुए। जिससे इन चर्चाओं को और बल मिला। कुलदीप बिश्नोई ने पूरे घटनाक्रम पर कोई बयान जारी नहीं किया। अलबत्ता बीती रात उनके परिवार के साथ आईपीएल मैच देखते हुए एक फोटो वायरल हुई। इस दौरान बृहस्पतिवार को कुलदीप बिश्नोई समर्थकों ने दावा किया कि वह आज राहुल गांधी के साथ रथ में सवार होंगे।


जींद उपचुनाव की तरह कांग्रेसी दिग्गज इस लोकसभा चुनाव में भी इकट्ठा हैं, मगर उनके मन अभी तक नहीं मिल पाए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि आज कुलदीप बिश्नोई रथ में सवार होते हैं या नहीं। कांग्रेस की राजनीति में शुक्रवार को कुलदीप बिश्नोई के लिए बेहद निर्णायक माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को कुलदीप बिश्नोई खेमे की ओर से साफ किया गया कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी जहां राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। इसी दौरान कुलदीप बिश्नोई राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के रथ में सवार होंगे और यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री होते हुए करनाल तक जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो