scriptहरियाणा:लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,मिशन दस के साथ भाजपा ने इन पांच सांसदों पर फिर से जताया भरोसा | bjp released first list of lok sabha candidates of haryana | Patrika News

हरियाणा:लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,मिशन दस के साथ भाजपा ने इन पांच सांसदों पर फिर से जताया भरोसा

locationकरनालPublished: Apr 06, 2019 10:45:59 pm

Submitted by:

Prateek

भाजपा ने आज जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है उनमें एक दलित, दो पंजाबी, एक ब्राह्मण, एक अहीर, एक गुर्जर, एक जाट तथा एक पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं…

file photo

file photo

(चंडीगढ़,करनाल): भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए पांच मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा जताया है, जबकि तीन नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में जहां प्रदेश के जातिगत समीकरणों का ख्याल रखा गया है वहीं भाजपा की पहली सूची जारी होते ही विपक्षी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।


भाजपा ने आज जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है उनमें एक दलित, दो पंजाबी, एक ब्राह्मण, एक अहीर, एक गुर्जर, एक जाट तथा एक पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार आरक्षित लोकसभा क्षेत्र अंबाला में भाजपा ने फिर से निवर्तमान सांसद रतनलाल कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

 

bjp
रत्न लाल कटारिया IMAGE CREDIT:

कुरूक्षेत्र में भाजपा ने पिछले चुनाव में राजकुमार सैनी पर भरोसा जताया था लेकिन सैनी अपनी अलग पार्टी का गठन कर चुके हैं इसलिए यहां भाजपा ने सैनी की काट करते हुए राज्य मंत्री नायब सैनी पर दांव लगाया है।

bjp
नायब सैनी IMAGE CREDIT:

करनाल लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद अश्वनी चोपड़ा का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने व पार्टी के साथ बेहतर संबंध न होने के कारण उनकी टिकट कट गई है। पार्टी ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी एवं संगठन से जुड़े पंजाबी समुदाय के संजय भाटिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

bjp
संजय भाटिया IMAGE CREDIT:

सोनीपत लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद रमेश कौशिक का लंबे समय से विरोध चल रहा था और यहां से पहलवान योगेश्वर दत्त को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इसके बावजूद पार्टी ने पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में आकर सांसद बने रमेश कौशिक को फिर से चुनाव मैदान में उतार दिया है।

 

bjp
रमेश कौशिक IMAGE CREDIT:

गुरुग्राम सीट को लेकर भी कई दिनों से घमासान मचा हुआ था। तमाम अटकलों के बावजूद भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को फिर से चुनाव मैदान में उतार दिया है

bjp
राव इंद्रजीत सिंह IMAGE CREDIT:

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के फैसले से सभी हतप्रभ हैं। यहां मौजूदा सांसद एवं मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भारी विरोध चल रहा था। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा यहां सार्वजनिक रूप से उनके विरूद्ध पोस्टर तक लगाए गए थे। इसके बावजूद आज पार्टी ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतार दिया है।

 

bjp
कृष्णपाल गुर्जर IMAGE CREDIT:

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर एक बार चुनाव लडऩे से इनकार करने के बाद दोबारा सक्रिय हुए धर्मवीर सिंह फिर से भाजपा की टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए हैं।

bjp
धर्मवीर सिंह IMAGE CREDIT:

पिछले चुनाव के दौरान सिरसा लोकसभा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी। जिसके चलते यहां से कई दावेदारों के नाम चर्चा में थे लेकिन भाजपा ने पंजाबी समुदाय से संबंधित सुनीता दुग्गल को चुनाव मैदान में उतारा है। अब रोहतक और हिसार सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो