scriptयशोदा मां के भयो लल्ला,घर-घर मच गयो हल्ला | yashoda ma ke bhayo lalla ghar-ghar mach gayo halla | Patrika News

यशोदा मां के भयो लल्ला,घर-घर मच गयो हल्ला

locationकरौलीPublished: Aug 25, 2019 11:16:35 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

हरदेव मंदिर में मनाया नंदोत्सव, लुटाई छाक

हरदेव मंदिर में मनाया नंदोत्सव, लुटाई छाक

यशोदा मां के भयो लल्ला,घर-घर मच गयो हल्ला,यशोदा मां के भयो लल्ला,घर-घर मच गयो हल्ला

हिण्डौनसिटी. कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन रविवार को नगर आराध्य भगवान हरदेव जी के मंदिर में नंदोत्सव मनाया गया। नंदराय के अंगना बने मंदिर के चौक में ‘लल्ला’ के जन्म की बधाई देने महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। इस दौरान मंदिर में छाक लूटने के लिए लोगों में होड़ सी मच गई।

दोपहर एक बजे शुरू हुए नंदोत्सव कार्यक्रम में हरदेव कला मंडल के गायकों ने कृष्ण जन्म बधाई के भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालु़ओं को विभोर कर दिया। मण्डन के संयोजक छैल बिहारी पाठक ने गणेश वंदना व हरदेव स्तुति के साथ भक्ति सरिता का आगाज किया। पाठक ने कन्हैया केे नंद घर आने, पालना झूलने, घुटअन चलने सहित अनेक लीलाओं पर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कृष्ण बिहारी पाठक, विधि पाठक मुकेश शर्मा, सोमनाथ, जयगोविंद बैंदिल सहित अनेक गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को थिरकने पर विवश कर दिया।
नंद के घर गाए बधायों पर महिलाओं में खूब नृत्य किया। इस दौरान राधा-कृष्ण व गोप-गापिका बनी बालिकाओं ने नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम को आरती से पहले कृष्ण जन्म से हर्षित पुजारी ने केला, सेव, बिस्कुट, टॉफी, मक्का, मेवा, मिश्री, मखाने की न्यौछावरी का छाक लुटाई। मंदिर चौक मेें लोगों में कान्हा जन्म की छाक लूटने की होड़ से धक्का मुक्की का माहौल हो गया। शाम सात बजे बधाई हो नंद घर आनंद भयो के जयकारों के साथ नंदोत्सव का समापन हुआ। बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान हरदेव आरती गायी।

पालने में झुलाया लल्ला-
नंदोत्सव में ठाकुरजी के लड्डूगोपाल बिग्रह को पालना में विराजित किया गया। मंदिर के बरामदे में सजी पालना में महिलाओं ने यशोदा मैया की भांति दुलार कर झोटा दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो