scriptVIDEO: तेज हवा के साथ हुई बरसात, गेहूं की फसल पसरी, सरसों को हुआ नुकसान | Rain accompanied by strong wind, wheat crop scattered, mustard crop da | Patrika News
करौली

VIDEO: तेज हवा के साथ हुई बरसात, गेहूं की फसल पसरी, सरसों को हुआ नुकसान

मौसम पलटने से किसानों की बढ़ी चिंता करौली. तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शुक्रवार दोपहर को मौसम पलटा। तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। इससे पहले काली घटाओं ने आसमान घिर गया। तेज गर्जना के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। काले घने बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया। बाजार में कीचड़ होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। इधर आसपास के ग्रामीण इलाकों में फसल की कटाई कर रहे किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। सरसों की पकी फसल भीगने से नुकसान पहुंचा है। वहीं शादी

करौलीMar 01, 2024 / 08:12 pm

Jitendra

तेज हवा के साथ हुई बरसात, गेहूं की फसल पसरी, सरसों को हुआ नुकसान

तेज हवा के साथ हुई बरसात, गेहूं की फसल पसरी, सरसों को हुआ नुकसान

तेज हवा के साथ हुई बरसात, गेहूं की फसल पसरी, सरसों को हुआ नुकसान मौसम पलटने से किसानों की बढ़ी चिंता करौली. तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शुक्रवार दोपहर को मौसम पलटा। तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। इससे पहले काली घटाओं ने आसमान घिर गया। तेज गर्जना के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। काले घने बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया। बाजार में कीचड़ होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। इधर आसपास के ग्रामीण इलाकों में फसल की कटाई कर रहे किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। सरसों की पकी फसल भीगने से नुकसान पहुंचा है। वहीं शादी समारोह से जुड़े लोगों को भी मौसम खराब होने से व्यवधान का सामना करना पड़ा। केप्शन. करौली में बरसात से पहले छाई काली घटाएं। बरसात से भीग सरसों की फसल गुढ़ाचंद्रजी. क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर रूक-रूककर बरसात का दौर चला। खेतों में सरसों की कटी फसल भीग गई। गेहूं व चने की पछेती फसल को बरसात से फायदा होगा। इधर सौंफ के लिए भी बरसात फायदेमंद है। इधर बरसात के कारण सर्दी बढ़ गई। सुबह से देर रात तक तेज हवा चलती रही। तेज हवा से पसरी गेहूं की फसल, बरसात से भीगी सरसों सपोटरा. क्षेत्र में तेज हवा के साथ बरसात हुई। जिससे गेहूं की फसल पसर गई और सरसों की पकी फसल भीग गई। सरसों की पकी फसल भीगने से किसानों को नुकसान की आशंका है। किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहरसिंह मीना ने बताया कि बरसात से फसल खराब होने की स्थिति में है। कई जगह खेतों में सरसों की कटी फसल पड़ी है। सपोटरा क्षेत्र के जीरोता, चौड़ागांव, बूकना, सपोटरा, डाबरा, डिकोलीकला, मांगरोल, खूबपुरा, हरियाकामन्दिर आदि में बरसात होने से सर्दी बढ़ गई।

Hindi News/ Karauli / VIDEO: तेज हवा के साथ हुई बरसात, गेहूं की फसल पसरी, सरसों को हुआ नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो