scriptबंदियों को बताए उनके कानूनी अधिकार | Proporcion informacin sobre asistencia jurdica gratuita y derechos | Patrika News

बंदियों को बताए उनके कानूनी अधिकार

locationकरौलीPublished: Nov 17, 2018 11:39:37 am

Submitted by:

Jitendra

करौली. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किए जा रहे विधिक सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिला कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने उपस्थित बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

karauli

बंदियों को बताए उनके कानूनी अधिकार

करौली. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किए जा रहे विधिक सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिला कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने उपस्थित बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। वहीं एससी/एसटी कोर्ट के विशिष्ठ न्यायाधीश गजेन्द्र सिंह तेंगुरिया ने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष 9 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विधिक सेवा दिवस के रूप में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। १२ नवम्बर से १८ नवम्बर तक विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोगों को विधिक कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना ही सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान पैनल अधिवक्ता ईमामुद्दीन खान, राजेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
बच्चों को दी जानकारी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स दिनेश मीना व वन्दना यदुवंशी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय स्टाफ एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई।
कानूनी जानकारी दी
सपोटरा. जिला विविध सेवा प्राधिकरण करौली के तत्वाधान में विविध सेवा सप्ताह डोर टू डोर अभियान के तहत सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की अध्यक्षता में विविक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अभिभाषक संघ तथा कस्बेवासियों को विविध सेवाओं की जानकारी देकर मौलिक अधिकारों से रूबरू कराया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ग्रामीण व बालक-बालिकाओं को विधिक योजनाओं की जानकारी दी। बालक-बालिकाओं व महिलाओं के हित में बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। नालसा की योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी प्रीति शर्मा, अभिभाषक संघ के लखन लाल मीना ने लोगों को अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए नालसा की योजनाओं की जानकारी दी।
श्रीमहावीरजी. ञ्च पत्रिका. श्री दिगंबर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तालुका विधिक समिति द्वारा विधिक सेवा शिविर लगाया गया। इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्राओं व छात्राध्यापिकाओं को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। तालुका समिति सचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव दत्तात्रेय ने छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम, बालश्रम, दहेज विरोधी, सड़क दुर्घटना दावा आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी। साथ ही बालिका व महिला अधिकारोंं के बारे में बताया। इस दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं बाल विवाह, भ्रूण हत्या, सड़क दुर्घटना पर चित्रकारी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में अव्वल रही छात्राओं को मजिस्ट्रेट ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य मुकेश शर्मा, घनश्याम अवस्थी, डॉ साधना, भैरोंसहाय शर्मा, अधिवक्ता जय कृष्ण शर्मा ,भरत लाल, बने सिंह, न्याय कर्मचारी मुकेश कुमार जगमोहन मीना मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो