script

मुनि युधिष्ठिर सागर का हुआ चातुर्मास मंगल प्रवेश

locationकरौलीPublished: Jul 17, 2019 11:20:47 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

Muni Yudhishthira sagar ki hua chatomas mangala entry.Shobha Yatra in Nonviolence Town
मुनि युधिष्ठिर सागर का हुआ चातुर्मास मंगल प्रवेश.-अहिसा नगरी में निकली शोभायात्रा

hindaun karauli news

मुनि युधिष्ठिर सागर का हुआ चातुर्मास मंगल प्रवेश

श्रीमहावीरजी.
श्री दिगंबर जैन कृष्णा बाई माताजी मुमुक्षु महिला आश्रम एवं मंदिर में बुधवार को शोभायात्रा के साथ मुनि युधिष्ठिर सागर का चातुर्मास के लिए भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इससे पूर्व मुनिश्री ने श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी मुख्य मंदिर से मंगल विहार शुरू किया।
मंगल विहार बाद में शोभायात्रा में परिवर्तित हो गया। शोभायात्रा में जैन समाज की महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थी। वही पुरुष मुनिश्री के जयकारों के साथ धर्म प्रभावना करते हुए चल रहे थे। मुनिश्री का मार्ग में जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया गया। शोभा यात्रा मुख्य मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए कस्बा स्थित श्री दिगंबर जैन कृष्णा बाई माताजी मंदिर में पहुंची।

21 परिवारों ने किए पाद प्रक्षालन-
मुनिश्री की शोभायात्रा आयोजन स्थल पहुंचकर धर्मसभा में बदल गई। वहां 21 परिवारों के सदस्यों ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन किए। इसके बाद श्री भक्ताम्बर मंडल विधान किया गया। इससे पहले प्रारंभ में मंगलाचरण, जिनेंद्र प्रभु के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलन व शास्त्र भेंट कार्यक्रम हुए।
मंदिर के मैनेजर तरुण कुमार ने बताया कि शोभायात्रा व श्री भक्ताम्बर मंडल विधान में कस्बे के विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारी एवं सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने 21 श्रीफल अर्पित कर पाद प्रक्षालन करके मंगल आरती की गई। धर्म सभा में मुनि युधिष्ठिर सागर ने चातुर्मास के मंगल प्रवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देव शास्त्र व गुरु के समागम को चरितार्थ किया।
इस अवसर पर मुख्य मंदिर के मैनेजर नेमी कुमार पाटनी, शांति वीर नगर के मैनेजर संजय जैन, जैन सोशल ग्रुप श्रीमहावीरजी के अध्यक्ष चंद्रेश जैन, चंदनबाला महिला मंडल की अध्यक्ष वीणा सेठी, मंदिर की व्यवस्थापिका लक्ष्मीबाई जैन, कमलाबाई छात्रावास की संचालिका ब्रह्मचारिणी साधना जैन, समाजसेवी सेठ बाबू सिंघल, मास्टर रामअवतार, हरी गोयल, मुनिश्री के सेवा सहायक संजय जैन व रजनी जैन सहित जैन समाज के लोग व क्षेत्र के गणमान्य जन मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो