script

चांद में देखी पिया की सूरत, पति के हाथों पानी पी खोला व्रत

locationकरौलीPublished: Oct 17, 2019 11:23:16 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

Look at Piya’s face in the moon, water opened in the hands of her husband.Suhagins fast waterless on Karva Chauth. Suhag festival Karvachauthसुहागिनों ने करवा चौथ पर किया निर्जल उपवास
सुहाग पर्व करवाचौथ

सुहाग पर्व करवाचौथ

चांद में देखी पिया की सूरत, पति के हाथों पानी पी खोला व्रत

हिण्डौनसिटी.
सुहाग पर्व करवाचौथ का पर्व गुरुवार को परम्परागत तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने सजना की सलामती और लम्बी उम्र की कामना के लिए दिनभर निर्जल व्रत किया। रात को चंंद्रोदय होने पर महिलाओं और नव विवाहिताओं ने चलनी की ओट से दीपक की रोशनी में चांद और पिया की सूरत निहारी। साथ ही पूजा की थाली से आरती कर चंद्रदेव को अध्र्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने पति के हाथों दो घूंट पानी पी कर उपवास खोला।

करवा चौथ को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई। महिलाओं ने बाजार में कपड़े, मिठाई, गहने व पूजा का सामान की खरीदारी की। देर शाम घरों में करवा चौथ माता के चित्रपट की चीनी के करवा (कलश) व सोहल शृंगार सामग्री से पूजा की। रात करीब रात करीब 9.30 बजे आसमां में चांद दिखने पर महिलाओं ने घरों ने छतों पर चढ़ चंद्रदेव की पूजा की। मोहन नगर, स्टेशन रोड, गोकुल विहार कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं ने चंद्रमा की सामूहिक पूजा की और पतियों ेको समक्ष खड़ा कर आरती उतारी।

ट्रेंडिंग वीडियो