scriptसनसनीखेज वारदात: पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने अपने दो बच्चों को जिंदा जलाया | father burnt his two children alive | Patrika News

सनसनीखेज वारदात: पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने अपने दो बच्चों को जिंदा जलाया

locationकरौलीPublished: May 25, 2019 08:49:17 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

शहर की जैन कॉलोनी निवासी युवक ने झारखंड स्थित ससुराल में अपने दो बच्चों को जिंदा जला डाला।

children alive
हिण्डौनसिटी। शहर की जैन कॉलोनी निवासी युवक ने झारखंड स्थित ससुराल में अपने दो बच्चों को जिंदा जला डाला। इससे प्रियांशु (2) की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रिमांशु उर्फ रूद्राक्ष (3) को गंभीर हालत में रांची के अस्पताल में भर्ती है। दर्दनाक वारदात के बाद आरोपी पिता कैलाश अग्रवाल ने खुद को भी आग लगा ली। ग्रामीणों ने उसे पकड हजारीबाग जिला पुलिस को सौंप दिया। घटना 21 मई को सुबह 10 बजे की है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ कई माह से झारखंड के पुनाई गांव में रह रहे थे।
2014 में हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद रेशमदेवी के पुत्र कैलाश अग्रवाल की शादी वर्ष 2014 में झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना इलाके के पुनाई गांव निवासी सुनीता से हुई थी। इनके दो पुत्र प्रियांशु व प्रिमांशु थे। पिछले कई माह से पति-पत्नी के बीच विवाद है।
घटना से तीन दिन पहले 18 मई को दोनों दिल्ली से वापस पुनाई गए थे। वहां मोबाइल फोन को लेकर उनके बीच ताजा विवाद हुआ। इस विवाद में गुस्साए कैलाश ने दोनों बच्चों को पूजाघर में रजाई से ढक कर कैरोसिन छिड़क आग लगा दी। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली।
बच्चों की चीख सुन सुनीता व उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा आग बुझा बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्रियांशु की मौत हो गई। प्रिमांशु को रांची रैफर कर दिया। घटना की खबर के बाद से आरोपी के घर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो