scriptइस थानाध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर किया अनोखा काम, राष्ट्रहित का ऐसा सिखाया पाठ कि….. | this station house officer act as work on makar sankranti kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

इस थानाध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर किया अनोखा काम, राष्ट्रहित का ऐसा सिखाया पाठ कि…..

ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार उर्फ बबलू ने इस कड़ाके की ठंड में गरीब परिवारों को अन्नदान व वस्त्रदान किया। इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा के 150 गरीब परिवारों का चयन किया।

कानपुरJan 15, 2019 / 11:30 pm

Arvind Kumar Verma

khichdi

इस थानाध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर किया अनोखा काम, राष्ट्रहित का ऐसा सिखाया पाठ कि…..

कानपुर देहात-हिन्दू धर्म के बड़े पर्व के रूप में मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में खिचड़ी भोज का जगह जगह आयोजन किया गया। वहीं झींझक विकास खंड के परजनी गांव के ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार उर्फ बबलू ने इस कड़ाके की ठंड में गरीब परिवारों को अन्नदान व वस्त्रदान किया। इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा के 150 गरीब परिवारों का चयन किया। परजनी परिषदीय विधालय परिसर में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में पहले खिचड़ी भोज कराया गया। इसके बाद वहां पहुंचे गरीब बुजुर्गों को कम्बल वितरित कर उन्हें ठंड में राहत पहुंचाई। इस बीच गरीब बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर लंबी उम्र की कामना की।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए मंगलपुर थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने कहा कि गरीबो को दान करना सबसे बड़ा पुण्य कर्म है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा काम राष्ट्रहित है। इस जनवरी माह में गणतंत्र दिवस जैसा राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है लेकिन सोचने की बात यह है कि लोगों के पास देश प्रेम के लिए समय नही है। जबकि हम लोगों इस पूरे माह में राष्ट्रीय पर्व मनाना चाहिए। हम लोगों की यह सोच होनी चाहिए कि आपस मे वैमनुष्यता छोड़कर राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए। आगे कहा कि इस कड़ाके की ठंड में मदद की भावना सभी के अंदर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर हम सक्षम हैं तो कोई गरीब भूखा है तो अपने हिस्से की रोटी उसे खिला दें, जिससे उसका पेट भर सके। साथ ही अगर कोई गरीब का बच्चा नंगे पैर या बिना कपड़े के है, तो उसे कपड़े दान कर देना चाहिए। जब हम ऐसा सोचेंगे, तभी सभी का भला होगा और देश आगे बढ़ेगा। इसके बाद थानाध्यक्ष ने कम्बल वितरण की शुरूवात की, फिर ग्राम प्रधान ने गरीब वृद्धों को कम्बल वितरण कर उन्हें राहत दी। इसके बाद आये हुए लोगों को बैठाकर खिचड़ी भोज कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो