script

अखिलेश से चार कदम आगे निकले शिवपाल, कानपुर में खोला जाएगा महिला विंग का दफ्तर

locationकानपुरPublished: Sep 24, 2018 05:50:08 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

30 सितबंर को कानपुर आएंगे शिवपाल, दफ्तर का उद्घाटन के बाद महिलाओं को दिलाएंगे सदस्यता

samajwadi secular morcha constructing the women wing in kanpur

अखिलेश से चार कदम आगे निकले शिवपाल, कानपुर में खोला जाएगा महिला विंग का दफ्तर

कानपुर। समाजवादी पार्टी से अगल होने के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे र् का गठन कर यूपी की सियासत में हलचल बड़ा दी। पूर्व मंत्री जहां अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं तो वहीं संगठन में युवाओं को बड़े पदों पर बैठाकर भतीजे अखिलेश को कमजोर करने के लिए जुटे हैं। इसी के तहत समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की महिला विंग भी चुनाव से गठित हो जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है और इसका दफ्तर कानपुर में खोला जाएगा। जिसका उद्घाटन शिवपाल यादव 30 सितंबर को करेंगे। साथ ही तीन सौ महिलाओं को पार्टी की सदस्यता प्रमाणपत्र के साथ ही उन्हें मोर्चे का झंडा भी सौंपेंगे। कानपुर मंडल के प्रभारी पूर्व विधायक रघुराज शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में महिला विंग का दफ्जर खोला जाएगा। साथ ही हर जिले में एक हजार महिलाओं के हाथों पर मार्चे की कमान होगी, जो हमारे नेता की बात वोटर्स तक पहुंचाएंगी।

मंडल प्रभारी बनाए
अखिलेश यादव से अनबन के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया था। मार्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की सभी सीटों पर अपने प्रत्यशी उतारे जाने का ऐलान किया था। साथ ही सपा से खार खाए समाजवादियों को मार्चे में लाकर अपनी ताकत बड़ा रहे हैं। सेमवार को शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे पार्टी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की और रघुराज शाक्य समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी दी। कानपुर मंडल का प्रभारी पूर्व विधायक रघुराज शाक्य को बनाया गया है। साथ ही मजदूरों के शहर में शिवपाल महिला विंग की अधारशिला रखने के लिए 30 सितबंर को यहां आ रहे हैं।

इसके चलते एक्शन में आए शिवपाल
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और शिवपाल के बड़े भाई मुलायम सिंह यादव ने ऱविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित साइकिल यात्रा के समापन कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया था। उन्होंने रैली में कहा था कि समाजवादी पार्टी में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए, जिससे जनता के पास पार्टी का संदेश पहुंच सके। इसी बयान के दूसरे दिन शिवपाल यादव एक्शन में आ गए और उन्होंने यूपी में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में एक अलग से महिला विंग के गठन का ऐलान कर दिया। क्षेत्रिय परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रिया सिंह के मुताबिक कानपुर में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में तीन महिलाओं को सदस्यता दिलाई जाएगी। साथ ही कुछ माह के बाद इनकी संख्या एक हजार के पार पहुंचाई जाएगी।

30 को आ रहे शिवपाल
क्षेत्रिय परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रिया सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 30 को शिवपाल यादव कानपुर आ रहे हैं और महिला विंग के दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। महिला विंग का यह कार्यालय केंद्रीय कार्यालय होगा, जहां पर महिला कार्यकर्ताओं के खाने, पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव की सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होंगी. महिला कार्यकर्ताओं की मीटिंग, योजनाएं और रणनीति बनायी जाएगी। डॉक्टर प्रिया सिंह ने बताया कि आने वाले समय में ये महिला विंग पूरे प्रदेश में अपनी ताकत दिखाएगी। महिला विंग नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का भी काम करेगी और महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे अत्याचार की आवाज को बुलंद करने का काम भी करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो