script

हेलीपैड में राहुल-प्रियंका की हंसी-ठिठोली, भैया ने बहना को दिया बड़ा गिफ्ट

locationकानपुरPublished: Apr 27, 2019 09:21:05 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

राहुल को रायबरेली तो प्रियंका को उन्नाव में जनसभा करने के लिए जाना था, दोनों चकेरी एयरपोर्ट में उतरे और फिर अपने-अपने जिलों के लिए निकल गए।

rahul gandhi meet with priyanka vadra at helipad in kanpur

हेलीपैड में राहुल-प्रियंका की हंसी-ठिठोली, भैया ने बहना को दिया बड़ा गिफ्ट

कानपुर। चुनावी के सियासी दंगल को फतह करने के लिए राजनेता पसीना बहा रहे हैं। एक दिन में कई सभाएं, रैलियां व रोड शो कर जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका अगल-अगल जिलों के लिए हवाई जहाज के जरिए दिल्ली से कानपुर के लिए निकले। चकेरी एयरपोर्ट में उतरने के बाद दोनों ने जमकर हंसी-मजाक किया। दोनों के बीच की बातचीत का एक प्यारा लाइव वीडियो सामने आया। जिसके बाद सोशल मीडिया में इसे सैकड़ों लोग देख रहे हैं।

चकेरी में उतरे दोनों
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका शनिवार को एक चुनावी सभा में शामिल होने के लिए उन्नाव के लिए निकले। लेकिन उनका हेलीकाॅप्टर कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर दोपहर के 12 बजकर 15 मिनट पर लैंड किया। भाई और बहन ने एयरपोर्ट में करीब दस मिनट तक हंसी मजाक किया और फिर राहुल दूसरे हेलीकाप्टर के जरिए रायबरेली तो प्रियंका सड़क के रास्ते रैली के निकल गए। इस बीच प्रियंका व राहुल का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस दौरान दोनों भाई-बहन के बीच का प्यार भरा अंदाज देखा गया।

जब राहुल ने कहे ये शब्द
मैं आपको बताता हूं कि एक अच्छे भाई का क्या मतलब होता है? मैं लंबी-लंबी यात्राएं कर रहा हूं, लेकिन मेरे पास छोटा हेलिकॉप्टर है। जबकि प्रियंका को छोटे सफर के लिए बड़ा हेलिकॉप्टर मिला है। ये बातें राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कही। इस दौरान प्रियंका भी हंसती-मुस्कुराती दिखीं। कुछ मिनट के बाद प्रियंका एक कार में सवार होकर उन्नाव के लिए निकल गई तो राहुल गांधी निजी विमान के जरिए रायबरेली के चले गए।

उन्नाव के लिए रवाना
उन्नाव संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन से समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा तय कार्यक्रम के तहत रोड शो के लिए कानपुर से निकलीं। कानुपर और उन्नाव के बीच कार्यकर्ताओं ने उकना कई स्थानों में स्वागत किया। इस बीच प्रियंका उन्नाव से पहले एक गांव के बाहर अपनी कार रूकवाई और महिलाओं से मिलीं। कुछ देर बाद करने के बाद उनका काफिला यहां से रवाना हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो