scriptकांग्रेसियों के साथ प्रियंका ने तैयार किया उपचुनाव के साथ ही 2022 का प्लाॅन | priyanka gandhi strategy with congress leaders in up election 2022 | Patrika News

कांग्रेसियों के साथ प्रियंका ने तैयार किया उपचुनाव के साथ ही 2022 का प्लाॅन

locationकानपुरPublished: Sep 21, 2019 01:54:52 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

तुगलक रोड स्थित निवास पर की बैठक, गोविंदनगर सीट को लेकर हुआ मंथन, हर इकाई को बनाने होंगे दस हजार सदस्य।

कांग्रेसियों के साथ प्रियंका ने तैयार किया उपचुचनाव के साथ ही 2022 का प्लाॅन

कांग्रेसियों के साथ प्रियंका ने तैयार किया उपचुचनाव के साथ ही 2022 का प्लाॅन

कानपुर। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बुलावे पर कानपुर से कांग्रेस के पदाधिकारी, जीते पार्षद शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड स्थित निवास पर नेताओं के साथ बैठक की और उपचुनाव के साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। राष्ट्रीय महासचिव ने हर इकाई को इस वर्ष 10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के साथ ही भीतरघात करने वाले नेताओ की सूची तैयार कर अक्टूबर तक देने को कहा है। इसके अलावा नगर व देहात में पार्टी की बागडोर किस नेता को दी जाए इस पर नेताओं से सलाह भी ली।

पार्षद भी बैठक में शामिल
लोकसभा चुनाव के बेहद निराशाजनक नतीजों के बाद उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को नये सिरे से खड़ा करने की अपनी रणनीति के तहत राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश संगठन को नया रूप देना चाहती हैं। इसी के तहत कानपुर के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पार्षदों के साथ एक बैठक अपने तुगलक रोड़ स्थित घर पर की। जिसमें संगठन के भावी स्वरूप से लेकर राजनीतिक दशा-दिशा पर तीन घंटे से अधिक लंबी चर्चा की गई। बैठक में कार्यवाहक नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, राजीव द्धिवेदी विजय मर्लेलिया शंकर दत्त मिश्र, करिश्मा ठाकुर के अलावा नगर से जीते सभी 17 पार्षदों के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। प्रियंका ने पहले फहडबैक लिया और फिर संगठन में युवा, युवतियों के अलावा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़े जाने को कहा।

वरिष्ठ नेताओं को नसीहत
प्रियंका ने उत्तरप्रदेश के साथ कानपुर में कांग्रेस को जीवंत बनाने की कसरत में वरिष्ठ नेताओं की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए जनता से सीधे रूबरू होने के लिए कहा। सूबे की राजनीति की मुख्य दौड़ में कांग्रेस को वापस लौटाने के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों से कहा कि कानपुर में भाजपा से बड़ा संगठन है, बावजूद लोकसभा चुनाव और विधानसभा में पार्टी को हार उठानी पड़ी। प्रियंका ने बड़े नेताओं से कहा कि आप घर से बाहर निकलें। भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनों में भाग लें। साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण कराएं।

वरिष्ठ नेताओं की शिकायत
सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका गांधी को बताया कि बड़े नेता घर के बाहर नहीं आते। संगठन को जीवंत बनाने में नेताओं का यह रुख चुनौती है। कांग्रेसियों ने प्रियंका से कहा कि पार्टी के वरिष्ट नेताओं के चलते कांग्रेस को चुनाव में हार उठानी पड़ती है। टिकट के वक्त ये नेता दिखते हैं और परिणाम आने के बाद फिर कार्यकर्ताओं के बुलावे पर नहीं आते। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इन सभी की सूची तैयार करें और भेंजे। जो जमीन पर कार्य नहीं करेगा, वह पार्टी से हर हाल में बाहर होगा।

गोविंद नगर पर भी चर्चा
सत्यदेव पचैरी के सांसद चुने जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने यहां से युवा महिला नेत करिश्मा ठाकुर को चुनाव के मैदान में उतारा हे। अपनी परम्परागत सीट पर दोबारा कब्जे के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि बैठक बहुत अच्छी रही। हमनें प्रियंका गांधी से कानपुर आने को कहा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उपचुनाव की घोषणा के बाद उनकी एक सभा गोविंदनगर क्षेत्र में हो सकती है। जिस पर जल्द ही पार्टी यहां के कार्यकर्ताओं को अवगत करा देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो